Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की जिंदल व गुप्ता चुनाव के बाद दिखाई नहीं देंगेः अभय सिंह चौटाला बापू धाम कालोनी सेक्टर 26 में भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को मिला जोरदार जन समर्थन भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू विपक्षी दलों के कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने से आम आदमी पार्टी की ताकत कई गुना बढ़ी अमृतसर में बनेगा विशेष आर्थिक जोन -गुरजीत सिंह औजला पंजाब वासियों के लिए आशा की किरण है अकाली दल:एन.के.शर्मा एलपीयू द्वारा एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत यूनाइटेड किंगडम के 15 विद्यार्थियों की मेजबानी PEC ने जॉइंट एकेडेमिक्स और रीसर्च गतिविधियों के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ़ लद्दाख के साथ MoU किया साइन किसान नेता गुरनाम सिंह चढुनी ने कुरूक्षेत्र लोकसभा के उम्मीदवार अभय सिंह चैटाला को लोकसभा चुनाव के लिए दिया समर्थन आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना दुनिया की सबसे व्यापक सरकारी वित्तपोषित स्वास्थ्य आश्वासन योजना : सौदान सिंह भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी और नरेन्द्र मोदी दुनिया के सबसे बड़े नेता है : जयराम ठाकुर लोक सभा चुनाव को लेकर जिले भर में मतदान कर्मियों की हुई पहली रिहर्सल सोशल मीडिया की निगरानी पर टीमें रखें विशेष फोकस - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल द्वारा मतगणना केन्द्रों एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को बचाने की लड़ाई लड़ रही है आम आदमी पार्टी: मीत हेयर ख़रीद-फरीख्त की राजनीति शुरू कर भाजपा ने प्रदेश की संस्कृति को कलंकित कियाः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू संगरूर की हर मांग गाँव से संसद तक उठाई जाएगी: मीत हेयर आप को भाजपा का झटका, आम आदमी पार्टी समर्थक 70 लोग भाजपा में शामिलः ताहिल शर्मा दीपक चनारथल पंजाब के 50 शक्तिशाली व्यक्तियों में शामिल

 

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शनिवार को जिला पानीपत से शुरू हुई और जलमाना,अधमी, कुराड़ होते हुए धनसौली पहुंची

परिवर्तन पदयात्रा से गांव के गांव इनेलो में तब्दील हो रहे हैं: अभय सिंह चौटाला

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पानीपत , 29 Jul 2023

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शनिवार को 146वें दिन जिला पानीपत के हलका समालखा के गांव बापोली से शुरू हुई और जलमाना, अधमी, ननहेड़ा, जलालपुर, रिषपुर, सनौली खुर्द, जाम्बा, सनौली कलां,और कुराड़ होते हुए धनसौली पहुंची। लोगों ने अभय चौटाला की पदयात्रा का भव्य स्वागत किया। उन्होंने गांव वासियों से उनका हाल-चाल पूछा साथ ही लोगों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जाना और उन्हे भरोसा दिलाया कि इनेलो की सरकार बनने पर सभी समस्याओं का निवारण किया जाएगा।

अपने संबोधन में अभय चौटाला ने कहा कि उन्होंने परिवर्तन पदयात्रा की मेवात के सिंगार गांव से शुरूआत की थी और अब तक 2500 कि.मी. से ज्यादा की पदयात्रा पूरी की है, इस दौरान 65 विधानसभा क्षेत्र, 1250 के करीब गांव और 15 जिले कवर किए हैं। चाहे गांव हो या शहर सभी जगह सिर्फ एक की बात सामने आई है कि लोग भाजपा गठबंधन सरकार को सत्ता से हटाना चाहते हैं और सिर्फ एक इनेलो पार्टी ही है जो हमेशा लोगों के बीच में रही है और उनके सुख दुख में काम आती है। 

परिवर्तन पदयात्रा से गांव के गांव इनेलो में तब्दील हो रहे हैं। लोगों ने अपना मन बना लिया है कि 2024 में शत प्रतिशत इनेलो की सरकार बनाएंगे। इनेलो नेता ने कहा कि भाजपा गठबंधन सरकार लगातार किसानों को मारने का षड्यंत्र रच रही है उदाहरण देते हुए कहा कि प्रदेश के 12 जिले ऐसे हैं जो बाढ़ ग्रस्त हैं जिसके कारण फसलें खत्म हो गई। 

पानीपत भी उनमें से एक जिला है जिसकी यमुना के साथ लगते इलाके में फसलें खत्म हो गई हैं। हैरानी की बात है कि फसल खराबे की सूचना लेने के लिए अब तक सरकार की तरफ से कोई नुमायंदा नहीं आया। 

मुख्यमंत्री कहते हैं कि जिसकी फसलें खराब हो गई वो अपनी खराब फसल का ब्यौरा पोर्टल पर डालें। उसके साथ-साथ किसान को अगर खाद लेनी है तो उसके लिए भी पोर्टल पर डालना पड़ेगा कि कितनी खाद चाहिए और किसलिए चाहिए? खाद और फसल का ब्यौरा पोर्टल पर तो तब डालें जब पोर्टल चल रहा होगा, पोर्टल तो सारे बंद पड़े हैं। 

वहीं प्रधानमंत्री ने सब्सिडी पर खाद देने की बजाय यूरिया के बैग में नाइट्रोजन की मात्रा को कम कर दिया। जिसके कारण अब एक एकड़ में जो पहले तीन बैग यूरिया के लगते थे अब 4 बैग लगा करेंगे, किसान पर एक अतिरिक्त बैग का आर्थिक बोझ और पड़ गया।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD