Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मेले और त्यौहार पुरातन संस्कृति के संवाहक: आर एस बाली

जमानाबाद में सांस्कृतिक संध्या में लोक गायकों ने जमाया रंग

R S Bali, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 29 Jul 2023

Last updated on: Jul 29, 2023, 00:00 IST

मेले और त्यौहार प्राचीन संस्कृति के संवाहक हैं। मेलों के माध्यम से संस्कृति के संरक्षण को बल मिलता है तथा युवा पीढ़ी को भी अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है। यह उद्गार पर्यटन निगम के अध्यक्ष, कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने जमानाबाद में गत शुक्रवार  रात्रि मिंजर मेले के उत्सव के सांस्कृतिक संध्या के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोक संस्कृति के संरक्षण तथा संवर्धन के लिए कारगर कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि विलुप्त हो रही कलाओं के उत्थान के लिए भी कार्य किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश विशेषकर कांगड़ा तथा चंबा का मिंजर मेला एक साथ पुराना जुड़ाव है तथा जमानाबाद के लोगों ने इस ऐतिहासिक मेले को संजोने का सराहनीय प्रयास किया है।  इससे पहले मुख्य अतिथि को कमेटी सदस्यों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। 

मिंजर मेले की सांस्कृतिक संध्या में मशहूर सिंगर राखी गौतम सहित हंसराज, सौरभ शर्मा, सनी, शिवांश अमरीक सिंह और राकेश ठाकुर ने अपनी आवाज से लोगों का मनोरंजन किया। मुख्यातिथि ने मिंजर मेला कमेटी को 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की साथ ही उन्होंने मिंजर मेला ग्राउंड के सौंदर्यीकरण पर 5 लाख रुपए की राशि देने की बात कही।

इस कार्यक्रम में मिंजर मेला कमेटी अध्यक्ष अशोक कुमार, सचिव विनय पाल, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष राकेश पनियारी, ग्राम पंचायत प्रधान कुलदीप सिंह, प्रधान केवल सिंह, मंच संचालक संदीप कुमार मिंजर मेला कमेटी सदस्य प्रणाम सुदेश लवली कुलदीप हरनाम सुनील दीप और कीपू आदि मौजूद रहे।

 

Tags: R S Bali , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD