Tuesday, 07 May 2024

 

 

खास खबरें बठिंडा में भगवंत मान ने बादलों और कैप्टन पर साधा निशाना, लोगों से की ईमानदार नेता गुरमीत खुड्डियां को वोट देने की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुनाम में मीत हेयर के लिए किया प्रचार, लोगों से उन्हें रिकॉर्ड वोटों से जिताने की अपील की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की जिंदल व गुप्ता चुनाव के बाद दिखाई नहीं देंगेः अभय सिंह चौटाला बापू धाम कालोनी सेक्टर 26 में भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को मिला जोरदार जन समर्थन भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू विपक्षी दलों के कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने से आम आदमी पार्टी की ताकत कई गुना बढ़ी अमृतसर में बनेगा विशेष आर्थिक जोन -गुरजीत सिंह औजला पंजाब वासियों के लिए आशा की किरण है अकाली दल:एन.के.शर्मा एलपीयू द्वारा एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत यूनाइटेड किंगडम के 15 विद्यार्थियों की मेजबानी PEC ने जॉइंट एकेडेमिक्स और रीसर्च गतिविधियों के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ़ लद्दाख के साथ MoU किया साइन किसान नेता गुरनाम सिंह चढुनी ने कुरूक्षेत्र लोकसभा के उम्मीदवार अभय सिंह चैटाला को लोकसभा चुनाव के लिए दिया समर्थन आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना दुनिया की सबसे व्यापक सरकारी वित्तपोषित स्वास्थ्य आश्वासन योजना : सौदान सिंह भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी और नरेन्द्र मोदी दुनिया के सबसे बड़े नेता है : जयराम ठाकुर लोक सभा चुनाव को लेकर जिले भर में मतदान कर्मियों की हुई पहली रिहर्सल सोशल मीडिया की निगरानी पर टीमें रखें विशेष फोकस - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल द्वारा मतगणना केन्द्रों एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को बचाने की लड़ाई लड़ रही है आम आदमी पार्टी: मीत हेयर ख़रीद-फरीख्त की राजनीति शुरू कर भाजपा ने प्रदेश की संस्कृति को कलंकित कियाः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू संगरूर की हर मांग गाँव से संसद तक उठाई जाएगी: मीत हेयर

 

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शुक्रवार को जिला पानीपत के हलका समालखा से शुरू हुई और रसलापुर होते हुए बापोली पहुंची

भाजपा गठबंधन सरकार द्वारा बुजुर्गों की काटी गई पेंशन को ब्याज समेत लौटाएंगे: अभय सिंह चौटाला

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पानीपत , 28 Jul 2023

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शुक्रवार को 146वें दिन जिला पानीपत के हलका समालखा के गांव करहंस से शुरू हुई और मच्छरौली, झट्टीपुर, पसीना कलां, पसीना खुर्द, नूरपुर, डाढोला, और रसलापुर होते हुए बापोली पहुंची। लोगों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। अभय सिंह चौटाला ने गांव वासियों से उनका हाल-चाल पूछा साथ ही लोगों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जाना और उन्हे भरोसा दिलाया कि इनेलो की सरकार बनने पर सभी समस्याओं का निवारण किया जाएगा।

परिवर्तन यात्रा के दौरान अभय चौटाला गांव पसीना कलां पहुंचे जहां पानीपत जिला गुर्जर समाज के प्रधान कर्ण ङ्क्षसह, सरपंच पंकज रावल, लहरी सिंह, पूर्व सरपंच पालेराम शर्मा, ईश्वर सिंह शर्मा, तेजपाल गुर्जर, रमेश गुर्जर, और शेर सिंह ने अन्य दलों को छोड़ कर चौ. देवीलाल की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए इनेलो की सदस्यता ग्रहण की।

अपने संबोधन में अभय ने कहा कि भाजपा गठबंधन सरकार ने स्वर्गीय देवीलाल द्वारा शुरू की गई 5 लाख बुजुर्गों की बुढ़ापा सम्मान पेंशन काट दी, 9 लाख पीले कार्ड काट दिए और आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करने का तुगलकी फरमान जारी कर दिया और उसके ऐवज में 1100 रूपए लूटने शुरू कर दिए। आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक न कराने की सूरत में 10 हजार रूपए जुर्माना लगाना शुरू कर दिया। 

उन्होंने कहा कि चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने फैंसला किया है कि इनेलो की सरकार बनते ही 1100 रूपए जो कार्ड लिंक करने के नाम पर लूटे गए हैं उन्हें वापिस करेंगे और साथ ही भाजपा गठबंधन सरकार द्वारा बुजुर्गों की काटी गई पेंशन को ब्याज समेत लौटाएंगे।

इनेलो नेता ने कहा कि चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल में प्रदेश की जनता को मूलभूत सुविधाएं दी थी। लेकिन अब पीने के पानी की भयंकर किल्लत है, स्कूलों में अध्यापकों की भारी कमी है, अस्पतालों में डाक्टरों की कमी है, खेल के मैदान नहीं हैं, जो उस समय सडक़ें बनाई थी वो टूट चुकी हैं। 

इनेलो की सरकार बनते ही जनता को ये सारी मूलभूत सुविधाएं दी जाएंगी।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD