Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

उपायुक्त पुंछ यासीन एम. चैधरी ने आजादी का अमृत महोत्सव समारोह विशय ‘‘मेरी माटी मेरा देश‘‘ पर गतिविधि योजना पर चर्चा की

Poonch, Deputy Commissioner Poonch, Yasin M. Choudhary, Yasin Mohammad Choudhary, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, District Administration Poonch, Azadi Ka Amrit Mahotsav
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पुंछ , 26 Jul 2023

Last updated on: Jul 26, 2023, 00:00 IST

पुंछ के उपायुक्त यासीन एम. चैधरी ने आजादी का अमृत महोत्सव विशय ‘‘मेरी माटी मेरा देश‘‘ के जश्न हेतु गतिविधि योजना पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त पुंछ ताहिर मुस्तफा मलिक, महाप्रबंधक डीआईसी डॉ. जाकिर हुसैन, सहायक आयुक्त राजस्व जहीर अहमद कैफी, सहायक आयुक्त विकास आबिद हुसैन शाह, तहसीलदार मुख्यालय जहाँगीर हुसैन, प्रिंसिपल एसकेसी जीडीसी पुंछ डॉ. जसबीर सिंह, प्रिंसिपल जीडीसी मेंढर डॉ. मोहम्मद आजम, मुख्य शिक्षा अधिकारी बिशम्बर दास, सीईओ नगर पालिका मोहम्मद हनीफ, मुख्य बागवानी अधिकारी पुंछ संजीव कुमार के अलावा बीडीओ, तहसीलदार तथा अन्य सम्बंधित अधिकारी भी शामिल हुए।

बैठक के दौरान भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस को मनाने की गतिविधियों पर चर्चा की गई।

‘‘मेरी माटी मेरा देश‘‘ थीम के अनुरूप प्रत्येक पंचायत से राष्ट्रीय राजधानी तक ‘‘मिट्टी यात्रा‘‘ निकाली जाएगी। यह यात्रा भूमि और उसके लोगों के बीच संबंध का प्रतीक होगी और भारत की आजादी के 75वें वर्ष को चिह्नित करेगी।

इसके अलावा, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु प्रत्येक पंचायत में 75 स्वदेशी पौधे लगाए जाएंगे। उपस्थित लोगों ने मिट्टी के दीये और कलश का लाभ उठाने के लिए प्रत्येक पंचायत के प्रमुखों और स्वयं सहायता समूहों के साथ आउटरीच सत्र की आवश्यकता पर भी चर्चा की। सभी सरकारी भवन और संस्थान स्थानीय नेताओं की भागीदारी के साथ पंच प्राण प्रतिज्ञा लेंगे। देश के स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने के लिए अमृत सरोवर और उसके आसपास, जहां जल निकाय उपलब्ध हैं, एक स्मारक प्रतिज्ञा का निर्माण किया जाएगा। उपायुक्त ने सभी प्रतिभागियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए आजादी का अमृत महोत्सव को भव्य तरीके से मनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस वर्ष, समारोह का ध्यान ‘‘वीरों को नमन‘‘ और ‘‘वीरों का वंदन‘‘ पर होगा। देश के प्रति उनके योगदान को स्वीकार करने के लिए स्थानीय वीरों को सम्मानित किया जाएगा। स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को भी उनके बलिदान के प्रति सम्मान और कृतज्ञता के प्रतीक के रूप में सम्मानित किया जाएगा।

 

Tags: Poonch , Deputy Commissioner Poonch , Yasin M. Choudhary , Yasin Mohammad Choudhary , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , District Administration Poonch , Azadi Ka Amrit Mahotsav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD