Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

प्रत्येक विस क्षेत्र में बनेगा आदर्श स्वास्थ्य संस्थान: धनी राम शांडिल

बोले, नगरोटा में बाल मेले का आयोजन एक सराहनीय प्रयास

Dr Dhani Ram Shandil, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, R S Bali
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

धर्मशाला , 26 Jul 2023

Last updated on: Jul 26, 2023, 00:00 IST

वर्तमान सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कृत संकल्प है इसी दिशा में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक स्वास्थ्य संस्थान को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान के रूप में अपग्रेड किया जाएगा। यह उद्गार स्वास्थ्य , परिवार कल्याण एवं सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने बुधवार को नगरोटा के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विकास पुरूष स्व जीएस बाली की स्मृति में आयोजित निशुल्क मेगा मेडिकल कैंप का शुभारंभ करने के उपरांत लोगों को संबोधित करते हुए दी। 

राज्य के चिकित्सा महाविद्यालयों के कुछ विभागों में रोबोटिक सर्जरी का कार्य आरंभ किया जाएगा तथा सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में कैजुअलटी विभाग को अपग्रेड करके आपातकालीन मेडिसन विभाग बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि गत मंत्रीमंडल की बैठक मे इंदिरा गांधी राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय शिमला में ट्रॉमा सेंटर और इमरजेंसी मेडिसन विभाग को कार्यशील करने तथा रोगियों की सुविधा के दृष्टिगत नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टॉफ के अतिरिक्त 136 पद सृजित कर भरने का भी निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि सभी स्वास्थ्य संस्थानों में चरणबद्व तरीके से चिकित्सकोें के पदों को भी भरा जा रहा है ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने समाज के निर्धन तथा जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए अनेकों कार्यक्रम आरंभ किए गए हैं। बेसहारा तथा निराश्रित बच्चों को चिल्ड्रन आफ स्टेट का दर्जा दिया गया है उनकी पढ़ाई लिखाई से लेकर अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए भी सरकार की ओर से मदद मुहैया करवाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि विकास पुरूष स्व जीएस बाली के जन्म दिन पर तीन दिवसीय बाल मेले का आयोजन एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि 21 वर्ष पूर्व स्व जीएस बाली ने इस मेले की शुरूआत की थी उसी परंपरा को आज भी पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली आगे बढ़ा रहे हैं। 

इस अवसर पर पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, डीसी डा निपुण जिंदल, एसडीएम मुनीष कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील शर्मा सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Dhani Ram Shandil , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , R S Bali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD