Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मुहर्रम तैयारियों की समीक्षा हेतु उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

मुहर्रम हम सभी के लिए अत्यंत धार्मिक महत्व का अवसर है : एलजी मनोज सिन्हा

Manoj Sinha, Lieutenant Governor J&K, Raj Bhavan, Jammu, Srinagar, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, Dr Arun Kumar Mehta, Chief Secretary, Dr Mandeep Kumar Bhandari, Vijay Kumar Bidhuri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 24 Jul 2023

Last updated on: Jul 24, 2023, 00:00 IST

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मुहर्रम की व्यवस्था की समीक्षा हेतु एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। नागरिक सचिवालय में हुई बैठक में धार्मिक संगठनों के प्रमुख, शिया समुदाय के प्रतिष्ठित सदस्य, मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता, उपराज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ. मनदीप कुमार भंडारी, एडीजीपी मुख्यालय एम.के. सिन्हा, एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार, संभागीय आयुक्त कश्मीर विजय कुमार बिधूड़ी, प्रशासनिक सचिव, उपायुक्त, विभागों के प्रमुख और यूटी प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

इस अवसर पर उपराज्यपाल ने कहा, “यह हम सभी के लिए अत्यंत धार्मिक महत्व का अवसर है। यूटी प्रशासन और भारत सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है कि मुहर्रम के सुचारू, सुरक्षित और परेशानी मुक्त आयोजन हेतु सभी व्यवस्थाएं की जाएं। 

उपराज्यपाल ने उपायुक्तों को इमामबाड़ों में बेहतर कनेक्टिविटी, बिजली आपूर्ति, अतिरिक्त राशन, पानी और बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता, नियमित बाजार निरीक्षण, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन, लोगों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने मुहर्रम व्यवस्था पर शिया समुदाय के प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों से बहुमूल्य जानकारी भी मांगी। उपराज्यपाल ने बातचीत के दौरान उठाए गए मुद्दों और मांगों के समाधान के लिए शीघ्र और उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया। बैठक में उपायुक्तों ने मुहर्रम के लिए अपने-अपने जिलों में की गई तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

 

Tags: Manoj Sinha , Lieutenant Governor J&K , Raj Bhavan , Jammu , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Dr Arun Kumar Mehta , Chief Secretary , Dr Mandeep Kumar Bhandari , Vijay Kumar Bidhuri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD