Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जवान के नए पोस्टर पर नयनतारा का एक्शन पैक्ड अवतार

Nayanthara, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Jawan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई (अनिल बेदाग) , 24 Jul 2023

Last updated on: Jul 24, 2023, 00:00 IST

शाहरुख खान स्टारर बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर 'जवान' लगातार लोगों के बीच छाई हुई है। इस फिल्म की फीमेल पावर भी बेहद दमदार है और जिसकी खुद गौरी खान भी दीवानी हैं। 

वहीं फिल्म में साउथ एक्ट्रेस नयनतारा मुख्य फीमेल लीड में हैं और अब जवान से नयनतारा का एक पोस्टर सामने आया है जिसमें जबरदस्त एक्शन अवतार में नयनतारा का कोई मुकाबला ही नही हैं। वैसे प्रीव्यू में उनके लुक की एक झलक के साथ, फिल्म में उन्हें और अधिक देखने की उम्मीद है। 

ऐसे में यह पोस्टर यकीनन उन प्रशंसकों के लिए एक तोहफा है जो इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नयनतारा के इस पोस्टर को खुद जवान एक्टर शाहरुख खान ने एक बेहद पावरफुल कैप्शन के साथ शेयर किया हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा, तूफान के आने से पहली की शांति। 

वैसे नयनतारा को जवान का हिस्सा बनते हुए देखकर इस हाई-ऑक्टेन एक्शन एंटरटेनर का लेवल पहले ही एक अलग लेवल पर पहुंच गया था। अब जैसा कि जवान के नए पोस्टर पर नयनतारा की खूबसूरत झलक दिखाई दी हैं, तो इसमें कोई दोराय नहीं है कि नयनतारा को स्क्रीन्स पर एक कॉप की भूमिका निभाते हुए देखना निश्चित रूप से फिल्म में एक बड़ा आकर्षण होने वाला है। 

ऐसे में लगता है कि मेकर्स फिल्म से दिलचस्प अपडेट शेयर कर दर्शकों का उत्साह बरकरार रखने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। जवान रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है, जो एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित हैं। 

यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।

 

Tags: Nayanthara , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Jawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD