Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बाल मेले में नगरोटा विस के सभी लोगों की सहभागिता होगी सुनिश्चित: आर एस बाली

सफल आयोजन के लिए कमेटियां गठित, बच्चों के लिए होंगे ज्यादा इवेंट

RS Bali,  Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 19 Jul 2023

Last updated on: Jul 19, 2023, 00:00 IST

नगरोटा में विकास पुरूष जीएस बाली की जयंती के उपलक्ष्य पर 25 जुलाई को आयोजित होने वाले बाल मेले के लिए कमेटियां गठित कर दी गई हैं इस के लिए बुधवार को नगरोटा के ओबीसी भवन में बाल मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि बाल मेला नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के सभी लोगों का अपना मेला है तथा इसमें सभी की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि बच्चों के मनोरंजन के लिए ज्यादा इवेंट रखे जाएंगे इस के लिए कमेटी के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस बार आपदा से शोकाकुल परिवारों के प्रति संवदेना के चलते सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे लेकिन अन्य सभी गतिविधियां पूर्व की भांति संचालित की जाएंगे।

आरएस बाली ने कहा कि बाल मेले को इस बार रोजगार के साथ भी जोड़ा गया है तथा पहला रोजगार मेला आयोजित करने के लिए सरकार की ओर से तैयारियां की जा रही हैं तथा एक वर्ष में दो बार रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें। इस रोजगार मेले में देश भर से सौ के करीब नामी गिरामी कंपनियों को आमंत्रित किया गया है इसमें आठ सौ से लेकर एक हजार तक युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार दिलाने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है।

पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि विकास पुरूष जीएस बाली की जयंती के उपलक्ष्य पर इस बार मेगा मेडिकल निशुल्क चेक अप कैंप आयोजित किया जाएगा जिसमें अपोलो, मैक्स, मेदांता, पीजीआई, फोर्टिज्स, डा राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों को आमंत्रित किया गया है इस दौरान टेस्ट तथा दवाइयां इत्यादि भी निशुल्क दी जाएंगे जबकि आंखों के आपरेशन भी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मेगा मेडिकल कैंप के लिए तैयारियां लगभग पूण कर ली गई हैं।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुंता देवी, बीडीसी अध्यक्षा अंजना, दर्शन चंद वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरुण कटोच महासचिव, कुलदीप धीमान सिटी अध्यक्ष, नीरज दुसेजा सिटी उपाध्यक्ष, प्रताप रियाड़ वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तिलक राज सदस्य, महासचिव नरेंद्र धीमान अजय सिपहिया, डॉ नरेश बिरमाणी वरिष्ठ सदस्य, संतोष कुमार, प्रधान अजय भनियारी, वरिष्ठ सदस्य रोशनलाल खन्ना, राजेंद्र मल्होत्रा, अशोक कुमार, मुकेश मेहता, कृष्णपाल गुप्ता, बीडीसी सदस्य संतोष कुमारी, प्रधान जोनू, पंचायत प्रधान अल्पना, भूतपूर्व बीडीसी मीनाक्षी धीमान, बलदेव चौधरी, सोनू कटोच, स्वरूप चौहान, रंजीत, भीम सिंह, एमआर मंगलेश, पूर्व प्रधान कांता पठानिया और विभिन्न पंचायतों के प्रधान, सदस्य और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Tags: RS Bali , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD