Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बातल, चंद्रताल कीओर फंसे भेड़ पालकों के रेस्क्यू के लिए टीम रवाना

आज प्रातः 5 बजे कोकसर से 20 सदस्यों के दल भोजन सामग्री व आवश्यक दवाइयां लेकर डोरनी मोड़ से पैदल निकले

Himachal Admin, Rahul Kumar, Deputy Commissioner Lahaul Spiti, DC Lahaul Spiti, Himachal Pradesh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

केलांग , 18 Jul 2023

Last updated on: Jul 18, 2023, 00:00 IST

चंद्रताल,बातल व छतडु की ऊंची चारागाहों में में प्रदेश के विभिन्न जिलों के बे मौसमी बर्फबारी के कारण भेड़ पालक फंसे हुए हैं। उपायुक्त लाहौल स्पीति ने कल शाम सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि 60 से 70 भेड़ पालकों के दो से तीन हजार के करीब भेड़ बकरियां ऊंची चारागाहों में फंसी होने का समाचार प्राप्त हुआ है , इनकी संख्या अधिक भी हो सकती है और भेड़ पालकों की भोजन सामग्री,पानी जरूरी दवाइयों की समस्या हो रही है।

भेड़ पालकों के बचाव व राहत कार्यों के लिए सोमवार देर रात केलांग से 20 सदस्यों की रेस्क्यू टीम को रवाना कर दिया गया है । उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि कल रात यह टीम कोकसर में रुकी थी और आज सुबह मंगलवार 5 बजे कोकसर से आगे डोरनी मोड़ से पैदल छतडू बातल व चंद्रताल की ऊंची चारा गाहों में इन भेड़ पालकों के ठिकानों की ओर रवाना हो गई है ।

उन्होंने बताया कि 1 सप्ताह से अधिक तक के लिए आवश्यक भोजन सामग्री व दवाइयों जरूरी उपकरण व सामान सहित रवाना हुई है जिसमें संयुक्त रूप से 16 सदस्य गठित रेस्क्यू टीम का अटल बिहारी वाजपेई पर्वतारोहण संस्थान उपकेंद्र जिस्पा के प्रभारी इंस्ट्रक्टर मोहन कुमार व प्रशिक्षक सोनम चेपा, लीड कर रहे हैं ।

रेस्क्यू टीम पल-पल की खबर सेटेलाइट फोन के माध्यम से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कंट्रोल रूम में जानकारी देंगे जिसकी स्वयं उपायुक्त राहुल कुमार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उपायुक्त ने बताया कि इस मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर 60 से 70 जगहों के करीब लैंडस्लाइड व ग्लेशियरों से मार्ग अवरुद्ध हुआ है जिस की बहाली के लिए सीमा सड़क संगठन द्वारा मशीनरी व कामगारों के माध्यम से युद्ध स्तर पर कार्य करवाया जा रहा है।

उपायुक्त ने बताया कि सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों ने सूचना दी है कि 1 सप्ताह तक इस मार्ग को बहाल करने के भरसक प्रयास किए जाएंगे । उपायुक्त ने कहा कि इन भीड़ पा लकों के परिजनों को भी सैटलाइट फोन के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा ।

बचाव और राहत टीम छतडु बातल व चंद्र ताल के लगभग 40 किलोमीटर के दायरे के क्षेत्रफल में रेस्क्यू करे गी भेड़ पालकों के डेरों में आवश्यक भोजन सामग्री व जरूरी दवाइयां पहुंचाएंगे । उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि रेस्क्यू टीम में विभिन्न विभागों व सीमा सड़क संगठन के लोग शामिल है जिसमें मोहन लाल, प्रभारी, जिस्पा पर्वतारोहण संस्थान, सोनम चेपा प्रशिक्षक जिस्पा पर्वतारोहण संस्थान अरुण मालपा सहायक जिस्पा पर्वतारोहण संस्थान भागमल पटवारी सर्कल सिस्सू,आदर्श, सहायक पटवारी सिस्सू एचसी कुलदीप, नंबर 138,सी.टी. शमशेर नंबर 175, सी.टी. अक्षय नंबर 205, पुलिस लाइन केलांग रोशन, पशु फार्मासिस्ट गोंधला प्रवेश प्रवेश ठाकुर फार्मासिस्ट सिस्सू ताशी केसांग, एनवाईके स्वयंसेवक केलांग। फुंचोग दावा (राहुल), एनवाईके स्वयंसेवक केलांग

करण सपुत्र ओम बहादुर सीपीएल 94 आरसीसी ग्रेफ,लालू पुत्र नंदू, सीपीएल, 94आरसीसी जीआरईएफ, विश्वाश तमांग पुत्र अमर तमांग, सीपीएल, 94आरसीसी जीआरईएफ, पदम बोरा पुत्र गोरखे बोरा, सीपीएल, 94आरसीसी जीआरईएफ टीम में शामिल है। उपायुक्त ने यह भी बताया कि भोजन सामग्री के ढुलान के लिए 10 घोड़े व खच्चर की भी व्यवस्था की गई है। 

यह टीम मंगलवार आज शाम तक बातल पहुंचेगी और बुधवार को भेड़ पा लकों तक राहत व बचाव तथा आवश्यक दवाइयां लेकर पहुंच जाएगी ।

 

Tags: Himachal Admin , Rahul Kumar , Deputy Commissioner Lahaul Spiti , DC Lahaul Spiti , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD