Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

पंजाब सरकार डा. बी आर.अंबेदकर जी के मानक शिक्षा के सपने को पूरा करने के लिए पुरज़ोर प्रयत्न कर रही है : बलकार सिंह

कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने सरकारी नौकरी के लिए चुने गए जरूरतमंद परिवारों के 25 युवाओं को किया सम्मानित

Balkar Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Sarvjit Kaur Manuke, Ashok Parashar Pappi, Daljit Singh Bhola Grewal, Gurpreet Bassi Gogi, Kulwant Singh Sidhu, Madan Lal Bagga, Rajinder Pal Kaur Chinna, Jeevan Singh Sangowal, Manvinder Singh Giaspura, Surabhi Malik
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 16 Jul 2023

Last updated on: Jul 16, 2023, 00:00 IST

स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार  शिक्षा क्षेत्र को सबसे अधिक प्राथमिकता दे रही है और  आगे बताया कि शिक्षा प्रत्येक वर्ग के विकास का आधार होती है। स्थानीय पुलिस लाईनज़ में सतगुरू रविदास एजुकेशन वैलफेयर सोसाइटी की तरफ से करवाए समागम की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बराबरी और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर समाज में सुधार लाने के लिए शिक्षा सबसे शक्तिशाली साधन है।

उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता डा. बी.आर.अम्बेदकर जी ने समाज में बदलाव लाने के लिए शिक्षा को ही एक हथियार बताया था। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि संविधान निर्माता डा. बी.आर. अम्बेदकर जी को यह सच्ची श्रद्धांजली होगी यदि हर कोई शिक्षा प्राप्त करेगा क्योंकि उन्होंने शिक्षा प्राप्त करने पर बहुत बल  दिया था। 

उन्होंने कहा कि अपने शैक्षिक जीवन में बहुत सी कठिनाईयों के बावजूद डा.अम्बेदकर जी ने मुश्किलों का बहादुरी से सामना किया और अपनी पढ़ाई पूरी की। बाद में, उन्होंने संविधान की रूपरेखा तैयार की जो अब दुनिया के सबसे बढिय़ा संविधानों में से एक बन गया है। उन्होंने आगे कहा कि आज के विद्यार्थियों को डा. अम्बेदकर जी के दिखाऐ मार्ग पर चलकर अपने उद्देश्यों की प्राप्ति करनी चाहिए और एक शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के लिए बदलाव लाना चाहिए। 

स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में शिक्षा प्रणाली में सुधार कर बाबा साहिब के सपनों को पूरा करने के लिए हर संभव यत्न कर रही है जिससे विद्यार्थियों विशेषकर समाज के जरूरतमंद और पिछड़े वर्गों के विद्यार्थियों को लाभ पहुँचाया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार राज्य के सरकारी स्कूलों को श्रेष्ठ स्कूलों में तबदील करने के लिए वचनबद्ध है। 

उन्होंने संस्था के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए संस्था से कोचिंग लेकर सरकारी नौकरी हासिल करने वाले 25 युवाओं को सम्मानित भी किया और आम लोगों को भी इन संस्थानों के सहयोग के लिए आगे आने का आह्वान किया। इससे पहले जि़ला प्रशासन लुधियाना की तरफ से कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह को गार्ड ऑफ आनर भी दिया गया। 

इस मौके विधायक सरवजीत कौर माणूके, अशोक प्राशर पप्पी, दलजीत सिंह भोला गरेवाल, गुरप्रीत बस्सी गोगी, कुलवंत सिंह सिद्धू, मदन लाल बग्गा, रजिंदरपाल कौर छीना, जीवन सिंह संगोवाल, मनविंदर सिंह गियासपुरा, डिप्टी कमिशनर सुर्भी मलिक और अन्य भी उपस्थित थे।

 

Tags: Balkar Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Sarvjit Kaur Manuke , Ashok Parashar Pappi , Daljit Singh Bhola Grewal , Gurpreet Bassi Gogi , Kulwant Singh Sidhu , Madan Lal Bagga , Rajinder Pal Kaur Chinna , Jeevan Singh Sangowal , Manvinder Singh Giaspura , Surabhi Malik

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD