Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें अग्निवीर से खफा पूर्व फौजियों का औजला को समर्थन भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विशाल रोड शो,हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग उद्योग नगरी बद्दी में आयोजित हुआ मण्डी मिलन समारोह, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने की शिरकत मलोया व सेक्टर 56 वासी 500 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल औजला का आप पर प्रहार- खड़ा झाड़ू झगड़े और बर्बादी की निशानी गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

 

राष्ट्रपति ने जयपुर में ‘लोकतंत्र को मजबूत करने में राजस्थान विधानमंडल के प्रमुख संवैधानिक पदाधिकारियों की भूमिका’ विषय पर एक संगोष्ठी को संबोधित किया

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, Jaipur, Rajasthan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जयपुर , 14 Jul 2023

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज शाम (14 जुलाई, 2023) जयपुर में ‘लोकतंत्र को मजबूत करने में राजस्थान विधानमंडल के प्रमुख संवैधानिक पदाधिकारियों की भूमिका’ विषय पर एक संगोष्ठी को संबोधित किया। यह संगोष्ठी श्री भैरों सिंह शेखावत की जन्म शताब्दी मनाने के लिए राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (राजस्थान शाखा) के तत्वावधान में राजस्थान विधानसभा द्वारा आयोजित की गई थी।

इस अवसर पर अपने संबोधन में, राष्ट्रपति ने कहा कि श्री भैरों सिंह शेखावत ने न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश की राजनीति में अपने विराट व्यक्तित्व की अमिट छाप छोड़ी है। राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में, उन्होंने राज्य के विकास एवं लोगों के कल्याण के लिए कई योजनाओं की परिकल्पना की और उन्हें लागू किया। भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में उन्होंने भारतीय संसद की उच्च परंपराओं का निर्वहन किया और उन्हें समृद्ध भी किया। 

उन्होंने राजस्थान और देश के भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके आदर्श हमारे देश के सभी जनप्रतिनिधियों के लिए अनुकरणीय हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था निरंतर मजबूत हो रही है। हमारा देश दुनिया की सबसे बड़ी विविधता को समाहित करते हुए लोकतांत्रिक तरीकों से अपनी विकास यात्रा में आगे बढ़ रहा है। 

आजादी के बाद के 75 वर्षों में, हमारे देश ने सभी चुनौतियों का सामना करते हुए अपने लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाए रखा है। उन्होंने कहा कि हमारे लोकतंत्र की जीवंतता का सबसे बड़ा प्रमाण आम चुनाव हैं। वर्ष 2019 में हुए सत्रहवीं लोकसभा के चुनाव में कुल 61.3 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जोकि एक रिकॉर्ड था। उन्होंने कहा कि पहली बार महिला सांसदों की संख्या 100 का आंकड़ा पार कर गई। 

उन्होंने विश्वास जताया कि यह संख्या आगे और बढ़ेगी। राष्ट्रपति ने कहा कि हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था में समाज के सभी लोगों, विशेषकर पिछड़े एवं कमजोर वर्गों तथा महिलाओं को प्रतिनिधित्व प्रदान किया गया है। पंचायती राज व्यवस्था हमारे लोकतंत्र में मौलिक भूमिका निभा रही है। आज 2.75 लाख से अधिक स्थानीय ग्रामीण निकायों में 31.5 लाख से अधिक निर्वाचित प्रतिनिधियों में से 46 प्रतिशत महिलाएं हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि राजस्थान की जनता और उनके प्रतिनिधियों ने भारतीय लोकतंत्र की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि राजस्थान के लोग संसदीय लोकतंत्र के मूल्यों को मजबूत करेंगे और राज्य एवं देश के विकास में योगदान देना जारी रखेंगे।

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , Jaipur , Rajasthan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD