Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हवाई सर्वेक्षण करने की रिवायत ख़त्म की, स्वयं बाढ़ के पानी में उतर कर लिया राहत कामों का जायज़ा

बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कामों के लिए अधिकारियों को मौके पर दिए आदेश

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, DC Sangrur, Deputy Commissioner Sangrur, Jitendra Jorwal, Sangrur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संगरूर , 13 Jul 2023

Last updated on: Jul 13, 2023, 00:00 IST

किसी मुख्यमंत्री की तरफ से बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने की पुरानी रिवायत को ख़त्म करते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज बाढ़ के पानियों में स्वयं उतर कर राहत कामों का जायज़ा लिया। मुख्यमंत्री ने सफ़ेद-कुर्ता पायजामा पहना हुआ था परन्तु राहत कामों की निगरानी करने के लिए वह बिना कोई झिझक महसूस किये राज्य सरकार के सीनियर अधिकारियों और ज़िला प्रशासन के साथ बाढ़ के पानी में उतर गए। 

भगवंत मान बाढ़ से प्रभावित पानी के साथ भरे खेतों में भी गए जहाँ जे. सी. बी. से किये जा रहे काम की स्वयं निगरानी की। घग्गर के साथ लगते प्रभावित इलाकों का जायज़ा लेने के दौरान मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को प्रभावित इलाकों में जुटे रहने के आदेश देते हुये कहा कि लोगों को किसी किस्म की परेशानी नहीं आनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमरीका, स्पेन जैसे विकसित देशों को भी बाढ़ की समस्या का सामना करना पड़ रहा है और कुदरत ने राज्य में तबाही मचायी है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी राज्यों और पंजाब में लगातार पड़ रही बारिश ने राज्य में यह स्थिति पैदा की है। 

भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार इस गंभीर संकट की घड़ी में लोगों को बचाने के लिए वचनबद्ध है और इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव जीवन सबसे महत्वपूर्ण है जिस कारण इसकी सुरक्षा के लिए हर संभव यत्न किये जा रहे हैं। 

उन्होंने निचले और बाढ़ की संभावना वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा जिससे उनकी सुरक्षा को यकीनी बनाया जा सके। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार का फर्ज बनता है कि लोगों को किसी किस्म की परेशानी का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति करने का समय नहीं है, बल्कि सभी पंजाबियों को इस कुदरती आपदा के साथ निपटने के लिए एकजुट होना चाहिए। भगवंत मान ने कहा कि वह अपने से पहले मुख्यमंत्रियों की तरह सर्वेक्षण करने के लिए हैलीकॉप्टर पर चक्कर नहीं लगा रहे बल्कि वह ज़मीनी स्तर पर असली स्थिति का जायज़ा लेने के लिए मैदान में उतरे हैं। 

उन्होंने कहा कि स्थिति चिंताजनक है परन्तु फिर भी राज्य सरकार लोगों के नुक्सान को कम करने के लिए हर संभव यत्न कर रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य में भारी बारिश के कारण फसलों, घरों और अन्य नुकसान का पता लगाने के लिए विशेष गिरदावरी करवाई जायेगी। 

उन्होंने कहा कि बारिशों के कारण हुए नुकसान का पहल के आधार पर पता लगाने के लिए तुरंत गिरदावरी करने के लिए डिप्टी कमिशनरों को विस्तृत हिदायतें जारी की गई हैं। भगवंत मान ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार कुदरत के कहर से उनके हितों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को घबराने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि पंजाब सरकार राज्य भर में लगातार बारिश पड़ने के बाद पैदा हुई स्थिति पर बाकायदा नज़र रख कर उनकी सेवा करने के लिए मौजूद है। उन्होंने कहा कि यह एक कुदरती आपदा है और सभी के पूर्ण सहयोग के कारण ही इसका ज़ोरदार ढंग के साथ मुकाबला किया जायेगा। 

उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में राज्य सरकार पंजाब के लोगों के साथ खड़ी है और इस संकट से निजात पाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। भगवंत मान ने लोगों को किसी भी बात की चिंता न करने की अपील की क्योंकि राज्य सरकार पहले ही स्थिति को सुखद बनाने के लिए ठोस प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह निजी तौर पर राज्य के हर कोने से मिनट- मिनट पर स्थिति का जायज़ा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारी बारिश किसी भी व्यक्ति के बस से बाहर है परन्तु लोगों को किसी किस्म की दिक्कत का सामना न करना पड़े, इसके लिए हर संभव यत्न किये जा रहे हैं। 

भगवंत मान ने कहा कि पहले ही सभी कैबिनेट मंत्री, विधायक और अधिकारी अपने- अपने क्षेत्रों में जुटे हुए हैं और इस मुश्किल घड़ी में जरूरतमंद लोगों तक पहुँच कर रहे हैं।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , DC Sangrur , Deputy Commissioner Sangrur , Jitendra Jorwal , Sangrur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD