Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल द्वारा जिला गुरदासपुर में बाढ़ राहत प्रबंधों को लेकर समीक्षा बैठक

कहा, सभी अधिकारी व कर्मचारी ग्राउंड जीरो पर जाकर काम करें

Kuldeep Singh Dhaliwal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Shery Kalsi, Balbir Singh Pannu,DC Gurdaspur, Himanshu Aggarwal, Gurdaspur, Deputy Commissioner Gurdaspur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरदासपुर , 13 Jul 2023

Last updated on: Jul 13, 2023, 00:00 IST

पंजाब के एन.आर.आई मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने आज जिला गुरदासपुर के पंचायत भवन में बाढ़ राहत के लिए जिला प्रशासन गुरदासपुर द्वारा किए गए प्रबंधों और तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने आने वाले दिनों में बारिश के कारण संभावित बाढ़ की भयावह त्रासदी को रोकने के लिए अधिकारियों को समय रहते बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था पूरी करने का निर्देश दिया।

स. धालीवाल ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ग्राउंड जीरो पर जाकर बाढ़ राहत प्रबंधों के लिए काम करने के निर्देश देते हुए कहा कि ड्रेनेज विभाग, लोक निर्माण विभाग, मंडी बोर्ड, पंचायत विभाग और पुलिस विभाग संयुक्त एक्शन टीमें बनाकर काम करें। उन्होंने कहा कि ये टीमें अपने-अपने क्षेत्र में यह सुनिश्चित करेंगी कि सेम नालों के पुल-पुलिया साफ हों और कोई भी नाला अवरुद्ध न रहे। 

उन्होंने कहा कि जो नालियां अभी तक साफ नहीं हो सकी हैं, उन्हें भी तत्काल साफ कराया जाए। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग और मंडी बोर्ड के अधिकारीयों को जिले से गुजरने वाले जी.टी. रोड और अन्य संपर्क मार्गों से पानी की निकासी के लिए की जाने वाली व्यवस्था के संबंध में रिपोर्ट तैयार करने को कहा।

कैबिनेट मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को बाढ़ जैसी किसी भी संभावित आपदा से बचने के लिए मेडिकल टीमों और दवाओं आदि की अग्रिम व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा पर्याप्त संख्या में नाव, फूड पैक, पेयजल आदि की व्यवस्था की जाये।

स. धालीवाल ने कहा कि शहरों के निचले इलाकों को बारिश के पानी से भरने से बचाने के लिए भी विशेष प्रयास किए जाने चाहिए।ं उन्होंने कहा कि शहरों की सीवेज प्रणाली को साफ किया जाना चाहिए और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि शहरों से गुजरने वाली नहरें पूरी तरह से साफ हों ताकि उनके पानी से शहरों में बाढ़ न आए।

कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने अधिकारियों से कहा कि बाढ़ राहत प्रबंधों के लिए जिला प्रशासन को सरकार से जो भी मदद चाहिए वह दी जाए ताकि बिना समय बर्बाद किए इसे पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार जहां बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तरह से सक्षम और तैयार है, वहीं बाढ़ से जिन लोगों को नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई भी सरकार की ओर से की जाएगी। 

उन्होंने प्रदेशवासियों से सरकार एवं प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील भी की। बैठक के दौरान उपायुक्त डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन बाढ़ के किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए तैयार है। 

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन बाढ़ को लेकर पूरी सतर्कता बरत रहा है और नदियों में पानी छोड़े जाने की पूर्व सूचना जिलावासियों को दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने गुरदासपुर में एक विशेष बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है जो दिन-रात काम कर रहा है।

इस मौके पर बटाला के विधायक अमनशेर सिंह शेरी कलसी, एस.एस.पी. गुरदासपुर श्री हरीश दायमा, एस.एस.पी. बटाला मैडम अश्वनी गोत्याल, चेयरमैन पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉर्पाेरेशन श्री रमन बहल, चेयरमैन पनसप श्री बलबीर सिंह पन्नू, चेयरमैन नगर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट गुरदासपुर श्री राजीव शर्मा, चेयरमैन नगर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट बटाला श्री नरेश गोयल और जिले से संबंधित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Kuldeep Singh Dhaliwal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Shery Kalsi , Balbir Singh Pannu , DC Gurdaspur , Himanshu Aggarwal , Gurdaspur , Deputy Commissioner Gurdaspur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD