Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी ने 11 सरकारी स्कूलों को दिए 11.63 लाख रुपए के चैक

स्कूलों में वाटर कूलर व सबमर्सीबल पंप लगवाने पर खर्च की जाएगी राशी

Karamjit Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 13 Jul 2023

Last updated on: Jul 13, 2023, 00:00 IST

चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी होशियारपुर कर्मजीत कौर ने आज जिले के 11 सरकारी स्कूलों को पीने वाले पानी के लिए वाटर कूलर व सबमर्सीबल पंप लगवाने के लिए 11.63 लाख रुपए के चैक सौंपे। वीरवार अपने कार्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी(से) हरभगवंत सिंह व जिला शिक्षा अधिकारी(ए) संजीव गौतम को चैक सौंपते हुए चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में बेमिसाल कार्य किए जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर के साथ-साथ आधारभूत ढांचा भी मजबूत हो रहा है। चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी ने कहा कि आज सरकारी हाई स्कूल कमालपुर, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मनहोता, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल लंगरपुर, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल नंगल खुर्द, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल सींघोवाल, सरकारी हाई स्कूल कोट पटियाल, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल रसूलपुर, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल खिच्चियां, सरकारी प्राइमरी स्कूल शेरगढ़, सरकारी प्राइमरी स्कूल भीखोवाल व सरकारी एलीमेंट्री स्कूल बाडिय़ा कलां में वहां की जरुरत के हिसाब से वाटर कूलर व सबमर्सीबल पंप लगवाने के लिए राशी दी गई है। 

इस मौके पर उनके साथ आंकड़ा सहायक धरमिंदर सिंह, जूनियर सहायक विजय कुमार भी मौजूद थे।

 

Tags: Karamjit Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD