Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जल स्रोत मंत्री मीत हेयर द्वारा रोपड़ में सिसवां और बुधकी नदी का दौरा

अधिकारियों को युद्ध-स्तर पर राहत कार्य करने के आदेश

Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Dinesh Chadha, DC Ropar, Preeti Yadav, Deputy Commissioner Ropar, Rupnagar, Ropar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रूपनगर , 12 Jul 2023

Last updated on: Jul 12, 2023, 00:00 IST

पंजाब के जलस्रोत मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज यहां खुद जाकर हुए नुक्सान और स्थिति का जायज़ा लेने के लिए रूपनगर जिले में सिसवां और बुधकी नदी का दौरा किया।  मीत हेयर ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों के साथ- साथ पंजाब में भारी बारिश पडऩे के कारण बहुत वर्षो बाद पंजाब की यह स्थिति उत्पन्न हुई है। 

उन्होंने बताया कि दरियाओं में अधिक पानी आने के कारण ओवरफलो होकर पंजाब के बहुत  इलाकों को पानी की मार झेलनी पड़ी। जल स्रोत मंत्री ने बताया कि विभाग की ओर से संपूर्ण तैयारी की गई है। अब स्थिति पूरी तरह कंट्रोल में है और लोगों को घबराने की ज़रूरत नहीं। 

जि़ला रूपनगर में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत कैंपों में रखा गया है, जहां उनके खाने- पीने और रहने का पूरा प्रबंध किया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से आपदा फंड में से 33.50 करोड़ रुपए पहले ही जारी किये गए और 71 करोड़ रुपए ओर जारी करने की मंज़ूरी दी गई है। 

मीत हेयर ने इस मौके बताया कि समय-समय पर जि़ला सिविल और पुलिस प्रशासन मुस्तैदी के साथ ज़मीनी स्तर पर स्थिति का जायज़ा ले रहे हैं। उन्होंने लोगों को भी अपील की कि अपने-अपने जिलों के डिप्टी कमिशनर कार्यालय के साथ संपर्क किया जाये जिससे किसी भी एमरजैंसी स्थिति में उनको बाहर निकाला जा सके। 

लोगों के जान-माल की रक्षा सरकार की सब से बड़ी पा्रथमिकता है। विभाग के स्टाफ को रात की चौकसी के साथ- के साथ खेतों की निगरानी करने के लिए कहा गया है। 

तत्काल उपाय जैसे कि रेत के थैले, टिप्पर और आर-बी -सी मशीन आदि को किसी भी स्थिति पर काबू  करने के लिए तैयार रखने के लिए पहले ही निर्देश दिए गए हैं।  इस मौके विधायक एडवोकेट दिनेश चड्ढा, डिप्टी कमिश्नर डा. प्रीति यादव, एस,एस, पी विवेकशील सोनी, एस डी एम अमरीक सिंह और सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। 

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Dinesh Chadha , DC Ropar , Preeti Yadav , Deputy Commissioner Ropar , Rupnagar , Ropar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD