Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मीत हेयर ने लिया जल भंडारों की स्थिति का जायज़ा, राजपुरा-बनूड़ रोड पर एस. वाई. एल. का भी किया दौरा

जल स्रोत मंत्री द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों को ज़मीनी स्तर पर 24 घंटे निगरानी रखने के निर्देश

Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Rajpura, Banur, Weather
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

राजपुरा/बनूड़ , 10 Jul 2023

Last updated on: Jul 10, 2023, 00:00 IST

राज्य भर और पहाड़ी स्थानों पर पड़ रहे लगातार तेज़ बारिश के कारण पैदा हुई स्थिति का जायज़ा लेने के लिए जल स्रोत मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज यहाँ सैक्टर 18 स्थित विभाग के मुख्य दफ़्तर में मीटिंग करके जल भंडारों की स्थिति का जायज़ा लिया। जल स्रोत मंत्री ने इससे पहले राजपुरा-बनूड़ रोड पर चितकारा यूनिवर्सिटी के नज़दीक सतलुज यमना लिंक (एस. वाई. एल.) का भी दौरा करके मौके की स्थिति देखी।

मीत हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर विभाग पूरी तरह मुस्तैदी के साथ हर स्थिति पर नज़र रख रहा है और किसी भी असुखद घटना के साथ निपटने की तैयारी की गई है। ज़िला सिवल और पुलिस प्रशासन के इलावा एन. डी. आर. एफ. की टीमों के साथ तालमेल बिठा कर लोगों की जान-माल की सुरक्षा यकीनी बनाई जा रही है।

जल स्रोत मंत्री ने कहा विभाग के समूह अधिकारियों और कर्मचारियों को ज़मीनी स्तर पर 24 घंटे निगरानी रखने के निर्देश दिए और निरंतर इसकी रिपोर्ट करने को कहा। संवेदनशील स्थानों पर ख़ास चौकसी रखने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि फील्ड में मिट्टी के थैलों, सफ़ाई वाली मशीनों समेत अन्य अपेक्षित समान मुहैया करवाया जा रहा है।

मीत हेयर ने बताया कि तीनों ही डैमों में इसी समय पर पानी का स्तर क्षमता से कम है और विभाग की तरफ से सारी स्थिति पर पूरी नज़र रखी जा रही है। भाखड़ा डैम में 1680 फुट की क्षमता मुकाबले मौजूदा समय पानी का स्तर 1614.89 फुट है। पौंग डैम में 1390 फुट की क्षमता मुकाबले इस समय पर पानी का स्तर 1350.63 फुट है जबकि रणजीत सागर डैम में पानी की क्षमता 1731.99 है और इस समय पर पानी का स्तर 1706.26 फुट है।मीटिंग में प्रमुख सचिव जल स्रोत कृष्ण कुमार और चीफ़ इंजीनियर नहर एन. के. जैन भी उपस्थित थे।

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Rajpura , Banur , Weather

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD