Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ 128वें दिन हलका उचाना पहुंची

जहां लोगों ने ढोल-नगाड़ों और पुष्प-वर्षा के साथ इनेलो प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला का जोरदार स्वागत किया वहीं बारशि ने भी उनकी यात्रा का स्वागत किया

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नरवाना (जींद) , 08 Jul 2023

Last updated on: Jul 08, 2023, 00:00 IST

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शनिवार को 128वें दिन की शुरूआत हलका नरवाना के दनौदा गांव से की और सुरबरा, दरौली खेड़ा होते हुए हलका उचाना के गांव उचाना खुर्द और उचाना कलां पहुंची। जहां लोगों ने ढोल नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ इनेलो प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला का जोरदार स्वागत किया वहीं सुबह से ही हो रही बारशि ने उनकी यात्रा का स्वागत किया। अभय सिंह चौटाला लगातार गर्मी और उमस के मौसम में भी अपनी परिवर्तन यात्रा को जारी रखे हुए हैं। 

आज इंद्र देवता ने बारिश कर मौसम और यात्रा को खुशगवार बना दिया। लोगों में अभय के प्रति जुनून ऐसा था कि बारिश में भी उन्हें सुनने के लिए डटे रहे। अभय चौटाला ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भाजपा गठबंधन सरकार की जनविरोधी नीतियों की कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए कहा कि हरियाणा की भाजपा गठबंधन सरकार ने अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम 2013 में संशोधन करके कारपेट एरिया के रेट 20 प्रतिशत बढ़ा दिए। 

ऐसा करके भाजपा सरकार ने अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम को अनअफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम बना दिया है।  हाइपर और हाई पोटेंशियल जोन में 800 रूपए मध्यम क्षमता वाले शहरों में 700 रूपए और छोटे शहरों में 600 रूपए की बढ़ोतरी की गई है। साथ ही बालकनी के एरिया के रेट में भी 200 रूपए प्रति वर्ग फीट की बढोतरी की गई है। जिसके तहत सस्ते रेट पर फ्लैट खरीदने का सपना देख रहे लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

इनेलो नेता ने भाजपा सरकार द्वारा फॉरेस्ट रेंजर व डिप्टी फॉरेस्ट रेंजर पोस्ट के लिए महिला उम्मीदवारों के सीने मापने की शर्त को बेहद बचकाना, शर्मनाक और महिला विरोधी बताया और कहा कि इसकी जितनी भत्र्सना की जाए कम है। आदेश में कहा गया है कि महिला उम्मीदवारों की छाती बिना फुलाए 74 सेंटीमीटर और फुला कर 79 सेंटीमीटर होनी चाहिए। यह हमारी बेटियों का अपमान है। 

हरियाणा में महिला पुलिस कॉन्सटेबल व महिला एसआई पुलिस व सेंट्रल पुलिस ऑर्गेनाइज़ेशन की भर्ती में भी महिला उम्मीदवारों की छाती नहीं मापी जाती। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार इस बेतुके आदेश को तुरंत वापिस ले। अभय ने ठेके पर रखे गए क्लर्कों द्वारा वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर की जा रही हड़ताल का समर्थन करते हुए कहा कि हमारी सरकार बनने के उपरांत ‘ठेका प्रथा’ और ‘कौशल विकास रोजगार’ को खत्म किया जाएगा। 

बेरोजगारी का हल ठेके पर नौकरी देना नहीं है, इसका हल सिर्फ स्थाई नौकरी है और हम स्थाई नौकरियां देंगे। उसके साथ-साथ जितनी भी भाजपा गठबंधन सरकार की जनविरोधी नीतियां हैं जिसमें पीपीपी, प्रोपर्टी आईडी समेत सभी पोर्टलों को खत्म किया जाएगा। उन्होंने जजपा को जयचंदों की पार्टी बताते हुए कहा कि जजपा वालों ने पार्टी बनाते समय इसका नाम जननायक चौ. देवीलाल के नाम पर रखा लेकिन काम जयचंद की तरह गद्दारी वाले किए। 

भाजपा के खिलाफ लोगों से वोट लेकर सत्ता के लालच में भाजपा की गोदी में जा कर आत्मसमर्पण कर दिया। ऐसा करके जजपा वालों ने न केवल जननायक चौ. देवीलाल का अपमान किया बल्कि चौ. ओमप्रकाश चौटाला की पीठ में भी छुरा घोंपने का काम किया। अबकी बार जनता इनकी सभी सीटों पर जमानत जब्त करवा कर सबक सिखाएगी। भाजपा सरकार में उप-मुख्यमंत्री रहते प्रदेश को सिर्फ लूटने का काम किया है और पूरी तरह से बदनाम हो चुका है।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD