Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

प्रधानमंत्री ने जापान-भारत एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं जापान के पूर्व प्रधानमंत्री महामहिम योशीहिदे सुगा से मुलाकात की

महामहिम श्री सुगा सांसदों के गणेश समूह के सदस्यों और उद्योग जगत के प्रमुखों सहित एक प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत की यात्रा पर हैं

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Jul 2023

Last updated on: Jul 06, 2023, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जापान-भारत एसोसिएशन (जेआईए) के अध्यक्ष एवं जापान के पूर्व प्रधानमंत्री महामहिम श्री योशीहिदे सुगा से मुलाकात की। श्री सुगा 100 से अधिक सदस्यों वाले एक प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत की यात्रा पर हैं। इस प्रतिनिधिमंडल में सरकारी अधिकारी, कीडनरेन (जापान बिजनेस फेडरेशन) और सांसदों के “गणेश नो काई” समूह के सदस्य शामिल हैं।  

प्रधानमंत्री ने जेआईए के अध्यक्ष के रूप में पहली बार भारत की यात्रा पर आए श्री सुगा का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने निवेश एवं आर्थिक सहयोग, रेलवे, दोनों देशों के लोगों के बीच पारस्परिक संपर्क, कौशल विकास के क्षेत्र में साझेदारी सहित भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने के बारे में विचारों का आदान-प्रदान किया।

प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के बीच संसदीय संबंधों को मजबूत करने के बारे में “गणेश नो काई” संसदीय समूह के सदस्यों के साथ सार्थक बातचीत की। उन्होंने जापान में योग एवं आयुर्वेद की बढ़ती लोकप्रियता का स्वागत किया तथा भारत और जापान के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों के बारे में चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने कीडनरेन के सदस्यों का भारत में स्वागत किया और व्यापार इकोसिस्टम को बेहतर बनाने के लिए देश में किए गए व्यापक सुधारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने जापानी निवेशकों को अपने मौजूदा निवेश का विस्तार करने और सहयोग के नए रास्ते तलाशने के लिए आमंत्रित किया।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD