जिला विकास परिषद, कुपवाड़ा के अध्यक्ष इरफान सुल्तान पंडितपोरी ने राजभवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भेंट की। डीडीसी अध्यक्ष ने डीडीसी कुपवाड़ा के सदस्यों के साथ जिले के विकासात्मक मुद्दों से संबंधित मांगों का एक ज्ञापन उपराज्यपाल को सौंपा।
इससे पहले, जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन की उप-समिति के सदस्य ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता, सुनील सेठी और मिथुन मन्हास ने उपराज्यपाल से भेंट की और यूटी में क्रिकेट को बढ़ावा देने से संबंधित विभिन्न मामलों पर चर्चा की। बाद में, शब्बीर अहमद के नेतृत्व में आर्मी गुडविल स्कूलों के प्रधानाचार्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी उपराज्यपाल से भेंट कर अपने संबंधित मुद्दों से अवगत करवाया।