Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से कंडी क्षेत्र में पर्यटन को उत्साहित करने के लिए प्रयत्न और तेज़ करने के निर्देश

कंडी क्षेत्र को प्रमुख पर्यटन स्थान के तौर पर विकसित करने के लिए आधिकारियों को विस्तृत रूप-रेखा तैयार करने के लिए कहा

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Punjab Infrastructure Development Board, PIDB
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Jun 2023

Last updated on: Jun 28, 2023, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज सूबा सरकार के अधिकारियों को कंडी क्षेत्र में पर्यटन को उत्साहित करने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। यहां पंजाब बुनियादी ढांचा विकास बोर्ड ( पी. आई. डी. बी.) की मीटिंग की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री ने कहा कि सूबा सरकार रणजीत सागर डैम, शाहपुर कंडी डैम और होशियारपुर जिले के कंडी क्षेत्रों के आस-पास के क्षेत्रों के विकास के लिए सख्त प्रयास  कर रही है। 

उन्होंने कहा कि विश्व भर के सैलानियों को इन क्षेत्रों के प्रति आकर्षित करने के लिए विशेष पर्यटन स्थान के तौर पर विकसित किया जा सकता है। भगवंत मान ने कहा कि इन इलाकों को सैर-सपाटा स्थान के तौर पर विकसित करने की बड़ी संभावनाएं मौजूद हैं जिसके लिए हर संभव प्रयत्न किये जाएंगे। मुख्यमंत्री ने अफ़सोस ज़ाहिर किया कि पिछली सरकारों की लापरवाही के कारण विकास पक्ष से यह क्षेत्र अब तक नजरअंदाज रहे हैं। 

भगवंत मान ने कहा कि इन क्षेत्रों में सैर-सपाटे की अथाह संभावनाओं का लाभ उठाया जाना चाहिए जिससे प्राकृतिक सुंदरता वाले इन मनमोहक स्थानों की तरफ सैलानियों को आकर्षित किया जा सके। मुख्यमंत्री ने आधिकारियों को समूचे क्षेत्र के विकास के लिए विस्तृत योजना तैयार करने के लिए कहा जिससे सूबे में सैर-सपाटा क्षेत्र को बड़ा प्रोत्साहन दिया जा सके।

 उन्होंने कहा कि यह इलाका कुदरती स्त्रोतों के साथ लबरेज़ है जो विश्वभर के सैलानियों को अपने प्रति आकर्षित कर सकता है। भगवंत मान ने कहा कि इस क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देना समय की ज़रूरत है जिससे लोगों की जीवन शैली में तब्दीली आ सके। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सूबा सरकार ने जल-क्रीडा को उत्साहित करने के लिए वाटर एडवेंचर टूरिज्म नीति को पहले ही हरी झंडी दे दी है जिसको यहां भी लागू किया जा सकता है। भगवंत मान ने उम्मीद ज़ाहिर की कि वह दिन दूर नहीं, जब बुनियादी ढांचो का विकास करने के बाद यह क्षेत्र देशभर में सैलानियों का केंद्र बन जायेगा। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र पंजाब को अंतरराष्टरीय पर्यटन के नक्शे पर उभारने में सहायक हो सकता है।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Punjab Infrastructure Development Board , PIDB

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD