Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

श्री अमरनाथ जी यात्रा-2023 : उपराज्यपाल ने श्री अमरनाथ जी यात्रा हेतु यातायात प्रबंधन और व्यापक गतिशीलता योजना की समीक्षा की

Manoj Sinha, Lieutenant Governor J&K, Raj Bhavan, Jammu, Srinagar, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, Shri Amarnath Ji Yatra, Shri Amarnathji Yatra 2023, Amarnathji Yatra, Amarnathji Yatra 2023, Shri Amarnath Ji Pilgrimage, Shri Amarnathji Shrine Board, SASB,SANJY-2023
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 27 Jun 2023

Last updated on: Jun 27, 2023, 00:00 IST

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री अमरनाथ जी यात्रा के दौरान यातायात प्रबंधन और व्यापक गतिशीलता योजना की समीक्षा हेतु पुलिस और नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

उपराज्यपाल ने सुचारू यातायात, पार्किंग और पैदल यात्री संचालन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों, जिला प्रशासन, एसएसपी और यातायात पुलिस के साथ निकट समन्वय में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर जोन-वार यातायात योजना बनाने का निर्देश दिया।

उपराज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि काफिलों, पशुधन, आवश्यक वस्तुओं और बागवानी उत्पादों को ले जाने वाले वाहनों की आवाजाही के लिए समय स्लॉट अधिसूचित किया जाना चाहिए। साथ ही यातायात सलाह, शेड्यूल और कटऑफ टाइमिंग का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस, एनएचएआई, बीआरओ और अन्य एजेंसियों को भी वास्तविक समय की घटना पर प्रतिक्रिया देने और दुर्घटना जनित ठहरावों के प्रभावों को कम करने हेतु अधिक कर्मियों और मशीनरी को तैनात करना चाहिए।

उपराज्यपाल ने यातायात पुलिस के अधिकारियों को प्रभावी यातायात, पारगमन और यात्रा मांग प्रबंधन के लिए एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्रों का उपयोग करने का निर्देश दिया। उन्होंने संभागीय आयुक्तों और एडीजीपी को अपने-अपने संभागों में यातायात प्रबंधन की समग्र निगरानी करने का निर्देश दिया।

बैठक में मुगल रोड के उपयोग, वैकल्पिक मार्गों, मुगल रोड पर सार्वजनिक उपयोगिताओं और पहलगाम और सोनमर्ग में यातायात प्रबंधन पर भी चर्चा हुई। आईजीपी भीम सेन टूटी ने यात्रा की कार्य योजना पर विस्तृत जानकारी दी।

बैठक में एसीएस गृह आर.के गोयल, पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह, प्रमुख सचिव लोक निर्माण शैलेन्द्र कुमार, सीईओ श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड डॉ. मनदीप कुमार भंडारी, एडीजीपी, संभागीय आयुक्त, उपायुक्त, एसएसपी और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

 

Tags: Manoj Sinha , Lieutenant Governor J&K , Raj Bhavan , Jammu , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Shri Amarnath Ji Yatra , Shri Amarnathji Yatra 2023 , Amarnathji Yatra , Amarnathji Yatra 2023 , Shri Amarnath Ji Pilgrimage , Shri Amarnathji Shrine Board , SASB , SANJY-2023

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD