Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

देश-विदेश में नाम कमाने वाली हिमाचली हस्तियों को किया सम्मानित

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Ashish Butail, Rohit Thakur, R S Bali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 27 Jun 2023

Last updated on: Jun 27, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार सांय यहां बिग एफएम द्वारा आयोजित बिग इम्पैक्ट अवार्ड कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर अभिनेत्री रूबीना दिलैक, अंशू और कार्तिक बाथला, उधम सिंह ठाकुर, गायक मोहन सिंह चौहान, राजेश मल्होत्रा, ममता और विशाल गुप्ता, डॉ. दिनेश बेदी, प्रेम राणा, डॉ.पी.एन. ऋषिकेश, हिमांशु सूद, मनुज शारदिया, राजेश पुरी, पायस, अंकित अग्रवाल, मुकेश भास्कर, भगवान सिंह गिल और डॉ. नीरज शर्मा को विभिन्न क्षेत्रों में उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के उद्यमियों और उत्कृष्ट लोगों को सम्मानित करने के लिए बिग एफएम की सराहना की और कहा कि हिमाचल प्रदेश की कई हस्तियों ने देश-विदेश में प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। हिमाचल के लोग फिल्म जगत सहित कई क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।  

उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों और कल्याणकारी योजनाओं को जनता के मध्य प्रसारित करने में मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और बिग एफएम युवाओं के मध्य लोकप्रिय है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और बिग एफएम से आग्रह किया कि लोगों तक विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने में योगदान प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा देने और कार्बन उत्सर्जन को कम करने की दिशा में कई हरित पहल शुरू की हैं। सरकार प्रदेश में ई-वाहनों को बढ़ावा दे रही है और अगले तीन वर्षों में एचआरटीसी बेड़े को ई-बसों में बदलने की योजना बना रही है। 

उन्होंने कहा कि ई-वाहन अपनाने को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार निजी ऑपरेटरों को ई-बसों, ई-ट्रकों और ई-टैक्सी की खरीद पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार 250 किलोवाट से दो मेगावाट क्षमता तक की सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए 40 प्रतिशत वित्तीय सहायता प्रदान करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र को नए आयाम प्रदान करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा को पर्यटन राजधानी का दर्जा दिया गया है और राज्य भर के जल संसाधनों में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने शिमला के सर्कुलर रोड पर यातायात की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य ने 6000 अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपनाया है और शिक्षा के क्षेत्र में भी व्यापक सुधार लाए जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए एक प्रतिशत की ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। इससे पहले बिग एफएम के बिजनेस हेड शैलेश श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर.एस. बाली, मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल, विधायक हरीश जनारथा और सुदर्शन बबलू, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Ashish Butail , Rohit Thakur , R S Bali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD