Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

 

तय समय पर करवाए जाएं विकास कार्य: सोम प्रकाश

केंद्रीय राज्य मंत्री ने ‘दिशा’ के अंतर्गत की बैठक में केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की

Som Parkash, BJP, Bharatiya Janata Party, Manish Tewari, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Indian National Congress, Punjab Congress, Punjab, Jangi Lal Mahajan, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Komal Mittal, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 26 Jun 2023

Last updated on: Jun 26, 2023, 00:00 IST

केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री  सोम प्रकाश ने कहा कि सरकार की ओर से शुरु किए गए विकास कार्यों को तय समय पर मुकम्मल करवाना यकीनी बनाया जाए ताकि लोगों को इसका समय पर लाभ प्राप्त हो सके। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में जिला विकास कोआर्डिनेशन व मानिटरिंग कमेटी(दिशा) के अंतर्गत की बैठक के दौरान जिले में चल रही केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। 

इस दौरान उनके साथ लोक सभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवाड़ी, विधायक जंगी लाल महाजन, डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, कमेटी सदस्य पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, डा. दिलबाग राय, महिंदर कौर जोश, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ग्रामीण विकास) बलराज सिंह, एस.पी. मंजीत कौर, एस.डी.एम दसूहा ओजस्वी अलंकार, एस.डी.एम होशियारपुर प्रीत इंदर सिंह बैंस, एस.डी.एम मुकेरियां कनु थिंद, एस.डी.एम गढ़शंकर जश्नप्रीत कौर गिल भी मौजूद थे।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार की अलग-अलग योजनाओं को सुचारु  ढंग से लागू किया जाए, ताकि इन योजनाओं का संबंधित लाभार्थियों को फायदा पहुंचाया जा सके। इस दौरान उन्होंने प्रधान मंत्री स्वनिधि योजना, समग्र शिक्षा अभियान, मैडिकल कालेज के निर्माण, जननी सुरक्षा योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, मगनरेगा, पी.एम.के.वी.वाई, बी.एस.एन.एल व नेशनल हाईवेज अथारिटी की ओर से किए जा रहे कार्यों का भी जायजा लिया।  

उन्होंने खुशी प्रकट करते हुए बताया कि प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि के अंर्तगत जिले में लाभार्थियों 02 अरब 54 करोड़ 86 लाख 58 हजार रुपए की राशी (2,54,86,58,000) लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की हिदायतों के अनुसार लाभार्थियों की ओर से अपना ई-के.वाई.सी. करवाना अनिवार्य है जो कि अपने नजदीकी सेवा केंद्र से करवाया जा सकता है। 

उन्होंने इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को प्रधान मंत्री ग्राम सडक़ योजना निर्माण कार्य में और अधिक गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास कार्यों का जायजा लेते हुए कहा कि शुरु  किए गए कार्य जल्द मुकम्मल कर उनके उपयोगिता सर्टिफिकेट भेेजे जाएं।

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश व सांसद मनीष तिवाड़ी को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जिले में एम.पी लैड फंड के अलावा अन्य केंद्रीय योजनाओं के अंतर्गत शुरु  किए गए विकास कार्य जल्द मुकम्मल करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय योजनाओं को जिले में सुचारु  ढंग से लागू करने के लिए पूरी गंभीरता दिखाई जा रही है और इन योजनाओं का संबंधित विभागों से लगातार रिव्यू भी किया जा रहा है। 

उन्होंने विभागों को शुरु  किए गए विकास कार्य निर्धारित समय पर पूरे करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर अलग-अलग विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Som Parkash , BJP , Bharatiya Janata Party , Manish Tewari , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Indian National Congress , Punjab Congress , Punjab , Jangi Lal Mahajan , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Komal Mittal , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD