Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल

 

भारत के सबसे प्रतिभाशाली निवेशक निखिल कामथ अमेरिका में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का बनें हिस्सा

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi , Nikhil Kamath, India Most Talented Investors, America
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमेरिका , 24 Jun 2023

Last updated on: Jun 24, 2023, 00:00 IST

36 साल के निखिल कामथ भारत के सबसे प्रतिभाशाली निवेशकों में से एक हैं। हाल में उन्हें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में अपने तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में चुना हैं। 

दरअसल फाइनेंस और बिजनेस की दुनिया में निखिल की उल्लेखनीय उपलब्धियों के कारण इंडस्ट्री के दिग्गजों, मुकेश अंबानी और आनंद महिंद्रा के साथ उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ चर्चा में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया। ऐसा कर के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य को आकार देने में युवाओं, इनोनेशन और उद्यमशीलता की भावना के महत्व को पहचाना है। 

व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर और हाई लेवल बैठकों के दौरान निखिल की मौजूदगी वैश्विक मंच पर उनके बढ़ते प्रभाव को दर्शाती है। भारत-अमेरिका संबंधों के संबंध में बहस में शामिल होने से उनकी खासियत और विजन और भारत के आर्थिक परिदृश्य में उनके अहम योगदान की एक्नॉलेजमेंट को दर्शाती है।

ऐसे में जब निखिल से स्टेट डिनर में इनवाइट किए गए सबसे कम उम्र के व्यक्ति होने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने साझा किया, “शायद यह, यह दिखाने के लिए है कि सरकार युवाओं, नई, युवा पीढ़ी के उद्यमियों का समर्थन करना चाहती है और यह उत्साहित करने वाली बात है और मैंने वास्तव में इस अनुभव को संजोकर रखा है। जिन लोगों से मैं मिला हूं उनसे मैंने बहुत कुछ सीखा है।”

अब जैसा कि भारत एंटरप्रेन्योरशिप और इनोवेशन के कल्चर को बढ़ावा दे रहा है, हाई-लेवल प्रतिनिधिमंडलों में निखिल कामथ जैसे युवा और गतिशील व्यक्तियों को शामिल करना इस बात का सकेंत है कि देश में मौजूद विशाल प्रतिभा और क्षमता को पहचानने और उसके इंस्तेमाल करने की दिशा में बदलाव हो रहा है।

निखिल कामथ ने केवल 36 साल की उम्र में पहले ही 2023 के लिए फोर्ब्स बिलियनेयर्स लिस्ट में जगह बना ली हैं और उन्हें 2022 की सेल्फ-मेड रिच लिस्ट में मान्यता दी गई हैं। 34 साल की उम्र में भारत का सबसे कम उम्र का अरबपति बनना भी बेहद असाधारण हैं। 

निखिल कामथ को अक्सर भारत के 'सबसे प्रतिभाशाली निवेशक' के रूप में संदर्भित किया जाता हैं। यही नहीं उन्होंने इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटी के प्रति गहरी नजर और फाइनेंशियल मार्केट की अनोखी समझ का प्रदर्शन किया हैं।

बता दें, एक मिडिल क्लास फैमिली से आने वाले निखिल कामथ की कहानी स्कूल छोड़ने से लेकर भारत के सबसे कम उम्र के अरबपति बनने तक, कई महत्वाकांक्षी उद्यमियों के लिए प्रेरणा है। उनकी कहानी दृढ़ता, आत्म-विश्वास और अवसरों का लाभ उठाने के महत्व पर जोर देती है। 

कामथ की उपलब्धियां उस क्षमता के प्रमाण के रूप में काम करती हैं जो हर व्यक्ति के भीतर छुपी है, फिर चाहे उनका एजुकेशनल बैकग्राउंड कुछ भी क्यों न हो। हाल ही में निखिल 'द गिविंग प्लेज' का हिस्सा बनने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय भी बनें, जो दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों और परिवारों द्वारा अपनी संपत्ति का ज्यादातर हिस्सा चैरिटेबल कॉज के लिए समर्पित करने का वादा करते है। 

निखिल कामथ न केवल इस साल इस अभियान में एकमात्र भारतीय हैं, बल्कि इतिहास में 'द गिविंग प्लेज' का हिस्सा बनने और अपने देश, भारत में चैरिटेबल कॉज में योगदान देने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय भी हैं।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Nikhil Kamath , India Most Talented Investors , America

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD