Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

द ट्रायल' में मेरा किरदार हर महिला की कहानी है : काजोल

Kajol , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , The Trial Pyaar , Kaanoon , Dhokha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Jun 2023

Last updated on: Jun 23, 2023, 00:00 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की अपकमिंग कोर्टरूम वेब ड्रामा सीरीज 'द ट्रायल- प्यार, कानून, धोखा' में नजर आएंगी। इसमें उन्होंने स्क्रीन पर नोयोनिका सेनगुप्ता का किरदार निभाया है। 

अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि यह एक ऐसा किरदार है, जो उन्होंने अपने करियर में पहले कभी नहीं निभाया था। काजोल ने कहा, नोयोनिका का किरदार एक महत्वाकांक्षी महिला का है जो अपने और अपने बच्चों के भविष्य को बचाने के लिए कुछ भी कर सकती है। 

मुझे लगता है कि हर जगह ज्यादातर महिलाएं यही करती हैं। उन्होंने कहा, गृहणियां दुनिया में सबसे अधिक अनपेड काम करती हैं। 

मेरा किरदार भी यही है। यही उसका मूल है, मुझे लगता है कि यही हर महिला का मूल है। पति को जेल की सजा के चलते नोयोनिका को अपने परिवार के लिए कठिनाइयों से भरे रास्ते पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

वह एक लॉ फर्म में नौकरी करती है और अपने परिवार का समर्थन करने के लिए कड़ी मेहनत करती है। विकल्पों के जाल में फंसकर, 'द ट्रायल - प्यार, कानून, धोखा' नोयोनिका का अनुसरण करता है, वह एक ऐसी यात्रा पर निकलती है जो उसे जीवन में आए उतार-चढ़ाव से उबरने के लिए मजबूर करती है।

यह सीरीज अमेरिकी लीगल ड्रामा 'द गुड वाइफ' का भारतीय रूपांतरण है और सुपर्ण एस. वर्मा द्वारा निर्देशित है। कोर्टरूम ड्रामा में शीबा चड्ढा, जिशु सेनगुप्ता, एली खान, कुब्रा सैत और गौरव पांडे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। बनिजय एशिया द्वारा निर्मित 'द ट्रायल - प्यार, कानून, धोखा' 14 जुलाई, 2023 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग शुरू होगी।

 

Tags: Kajol , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , The Trial Pyaar , Kaanoon , Dhokha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD