Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मैं आज भी सिंगिंग करते वक्त घबरा जाती हूं : जन्नत जुबैर

Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Jannat Zubair , Kayfa Haluka , How are You
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Jun 2023

Last updated on: Jun 23, 2023, 00:00 IST

एक्ट्रेस जन्नत जुबैर ने कहा कि उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का शौक था, लेकिन सिंगिंग से उन्हें अब भी घबराहट होती है। जन्नत ने हाल ही में अपना नया गाना 'कायफा हलुका' रिलीज किया है। 

बुधवार को गाने के लिए आयोजित कॉन्फ्रेंस में एक्ट्रेस ने गाने के अलावा और भी बहुत कुछ बताया। जब उनसे पूछा गया कि सिंगिंग या एक्टिंग में से उनके लिए क्या मुश्किल है, तो उन्होंने जवाब दिया, मेरा मानना है कि कोई भी काम आसान नहीं होता और अगर आप उसे दिल से करते हैं तो कोई भी काम मुश्किल भी नहीं होता। 

मुझे एक्टिंग का बहुत शौक है क्योंकि मैं यह बचपन से करती आ रही हूं। मुझे एक्टिंग की आदत है। अगर मुझे सिंगिंग या एक्टिंग के बीच तुलना करनी हो तो जाहिर तौर पर एक्टिंग ही मेरी प्राथमिकता होगी। 

मैं आज भी गाना गाते समय घबरा जाती हूं। मैं पहले स्क्रैच रिकॉर्ड करती हूं और फिर फाइनल सॉन्ग रिकॉर्ड करने के लिए स्टूडियो जाती हूं।

अपने गाने के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'कायफा हलुका' का अरबी में अर्थ है 'आप कैसे हैं?' ,यह हमारी ओर से बिल्कुल नया प्रयास है। आजकल हम सब जो सुन रहे हैं, यह उससे अलग गाना है। 

हमने इसे लाइव इंस्ट्रूमेंट्स के साथ एक पॉप गाना बनाने की कोशिश की है। इसमें अरबी म्यूजिक भी है। गाना बहुत ही कर्णप्रिय है। 

अगर आप इसे एक या दो बार सुनेंगे तो पूरा दिन गुनगुनाते रहेंगे। 'कायफा हलुका' को जन्नत जुबैर ने गाया है। विभास ने गाने के बोल और संगीत दिया है और जन्नत के पिता जुबैर रहमानी ने इस प्रोजेक्ट का निर्माण किया है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Jannat Zubair , Kayfa Haluka , How are You

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD