Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

संजय लीला भंसाली 20 साल से कर रहे हैं 'बैजू बावरा' की कहानी पर काम

20 साल से संजय लीला भंसाली के दिमाग में हैं 'बैजू बावरा' की कहानी

Sanjay Leela Bhansali, Indian Filmmaker, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Baiju Bawra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 22 Jun 2023

Last updated on: Jun 22, 2023, 00:00 IST

दूरदर्शी फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली एक ऐसे फिल्म मेकर हैं जो पूरे जुनून के साथ अपने हर प्रोजेक्ट को अंजाम देते हैं ताकि दर्शकों को ऐसा अनुभव मिले, जैसा पहले उन्होंने कभी नहीं किया हो। संजय लीला भंसाली सिनेमा के उन महान लोगों के बीच शुमार हैं जो भारतीय सिनेमा के ताने-बाने के अभिन्न अंग रहे हैं। 

फिल्ममेकर अपनी बड़ी और शानदार फिल्मों के लिए भी सुपर फेमस हैं। लेकिन वो एक ऐसे फिल्म भी निर्देशक हैं जो अपनी किसी भी फिल्म को सिल्वर स्क्रीन्स पर उतारने से पहले सालों तक उसपर काम करने में यकीन रखते हैं। 

दिलचस्प बात यह है कि उनका अगला प्रोजेक्ट 'बैजू बावरा' भी पिछले दो दशकों से उनके दिमाग में है, जिससे यह एक लंबे समय से संजोया गया सपना बन गया है जो आखिरकार अब साकार हो रहा है। संजय लीला भंसाली का आखिरी प्रोजेक्ट जिसे उन्होंने इतने लंबे समय तक अपने दिमाग में रखा था, वो "बाजीराव मस्तानी" थी, एक ऐतिहासिक फिल्म जिसे उन्होंने अपनी रोमांटिक क्लासिक "हम दिल दे चुके सनम" के ठीक बाद बनाने की कल्पना की थी। 

तथ्य यह है कि भंसाली के रचनात्मक विचार इतनी लंबे समय में विकसित हो सकते हैं जोकि यह उनके शिल्प के प्रति उनकी कमिटमेंट और डेडिकेशन का एक सबूत है। अब, 20 साल के सोच-विचार और सावधानीपूर्वक योजना के बाद, संजय लीला भंसाली "बैजू बावरा" को जीवंत करने के लिए तैयार हैं। 

उन्होंने इन सालों में फिल्म की हर छोटी से छोटी डिटेल पर पूरा ध्यान लगाकर काम किया है, ये सबजेक्ट भी उनके दिमाग में दृढ़ता के साथ बना रहा है, जो इसके प्रभाव और महत्व की गवाही देता है। जबकि फिल्म से जुड़ी हर खास डिटेल को अभी सीक्रेट रखा गया है, कहा जाता है कि भंसाली की विविध फिल्मोग्राफी में एक और आयाम जोड़ते हुए यह दो सिंगर्स के आसपास घूमने वाली एक पूरी तरह से म्यूजिकल फिल्म की शुरुआत होगी। 

वहीं प्रशंसक और इंडस्ट्री के अंदरूनी सूत्र समान रूप से इस फिल्म को लेकर तरह तरह के अनुमान लगाते रहे हैं। इसके अलावा "बैजू बावरा" की कास्टिंग को लेकर ऐसी अफवाहें सामने आ रही है कि फिल्म में पॉपुलर एक्टर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आएंगे। 

फिल्म के लिए इन अफवाहों और प्रत्याशा को देखते हुए कह सकते है कि यह संजय लीला भंसाली के अब तक के सबसे महत्वाकांक्षी वेंचर्स में से एक के रूप में उभरा है। ऐसे में विस्तार पर उनके ध्यान और शानदार फिल्म बनाने की उनकी क्षमता के साथ, दर्शक एसएलबी बैनर से सिनेमाई चमत्कार से कम की उम्मीद नहीं कर सकते। 

भारतीय फिल्म मेकिंग की विरासत को संरक्षित करने के लिए एसएलबी के समर्पण ने उन्हें राज कपूर, के आसिफ, महबूब खान, वी शांताराम, गुरु दत्त और कमाल अमरोही जैसे दिग्गज निर्देशकों के बीच जगह दी है। 

संजय लीला भंसाली असल रूप  से भारतीय फिल्म विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं, जो आत्मा को छूने वाली टाइमलेस कहानियों को एक साथ बुनते हैं। जबकि प्रशंसक इससे जुड़ी अधिक जानकारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, यह साफ है कि "बैजू बावरा" भारतीय सिनेमा की सबसे अहम फिल्मों में से एक होने का वादा करती है। 

संजय लीला भंसाली की यह परियोजना जिसपर वो 20 सालों से काम कर रहें है आखिरकार अपने कलात्मक प्रतिभा और स्टोरीटेलिंग की ताकत के साथ दर्शकों को दीवाना करने की राह पर है।

 

Tags: Sanjay Leela Bhansali , Indian Filmmaker , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Baiju Bawra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD