Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

पिथौरागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो कार खाई में गिरी, 8 की मौत

Hadsa, Hadsa India, Tragic Accident, Pithoragarh, Pithoragarh Bolero Car Accident, Bolero Car Accident
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पिथौरागढ़ , 22 Jun 2023

Last updated on: Jun 22, 2023, 00:00 IST

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक बड़ा हादसा हुआ है। एक कार खाई में गिर गई जिसमें सवार 8 लोगों की मौत हो गई। पिथौरागढ़ के नाचनी थाना क्षेत्र के होकरा अंतर्गत ये सड़क हादसा हुआ है। 

कार के खाई में गिरने के बाद लोगों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटनास्थल पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को रवाना किया गया है। 

हालांकि पुलिस प्रशासन का कहना कि रेस्क्यू पूरा करने के बाद ही वो मृतकों की सही संख्या बताएंगे। प्रथम ²ष्टया पता नहीं चल पाया है कि कार में कितने लोग सवार थे। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे में बड़ा जानमाल का नुकसान हुआ है। सभी यात्री बागेश्वर के रहने वाले हैं, जो मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। 

पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर टीम रवाना की गई है। बताया जा रहा कि बोलेरो कार खाई में गिरी है।

आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर रवाना की गई है। प्रथम ²ष्टया 8 लोगों की मौत की सूचना प्राप्त हुई है। 

पुलिस टीम मौके पर पहुंचने के बाद ही मौत के सही आंकड़ों का पता चल सकेगा। बताया गया है कि सड़क पर कटाव होने के कारण कार ज्यादा किनारे चली गई। 

इसी दौरान हादसा हो गया। कार करीब 600 मीटर गहरी खाई में गिरी है। हादसे की सूचना मिलते ही लोग रेस्क्यू के लिए दौड़ पड़े। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जगह-जगह कार सवार यात्रियों के शव पड़े हैं।

उत्तराखंड का पिथौरागढ़ जिला हादसों के लिए संवेदनशील जिला है। ये पहाड़ी जिला भूकंप की ²ष्टि से भी जोन फाइव में आता है। 

इस जिले की सड़कें घुमवदार और संकरी हैं। सड़क से नीचे गहरी खाई है। खाई भी ऐसी है कि अगर सुनसान जगह पर हादसा हो जाए तो कई दिन तक लोगों को पता भी नहीं चलता है। 

वो तो गनीमत रही कि नाचनी इलाके में हुए हादसे का लोगों को पता चल गया है।

 

Tags: Hadsa , Hadsa India , Tragic Accident , Pithoragarh , Pithoragarh Bolero Car Accident , Bolero Car Accident

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD