Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ब्रह्माकुमारीज़ ने सुख शांति भवन में धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

प्रोटोकाल अनुसार योग के सभी सूत्रों का किया पालन, सरकारी चिकित्सकों के निर्देषन में किया गया योगाभ्यास

Yoga Day, Brahma Kumaris, Sukh Shanti Bhawan Phase 7, International Yoga Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 20 Jun 2023

Last updated on: Jun 20, 2023, 00:00 IST

ब्रह्माकुमारीज की अंतरराष्ट्रीय  संस्था द्वारा सुख शांति भवन फेज़ 7 में आज  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बहुत  ही धूमधाम व प्रभावशाली ढंग से मनाया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्वालुओं ने भाग लिया । कार्यक्रम प्रातः 5 बजे प्रभ् स्मृति से प्रारम्भ हुआ और 8 बजे तक चला जिसमें शारीरिक व्यायाम के साथ  राजयोग अभ्यास का कार्यक्रम भी चला जिसकी अध्यक्षता मोहाली- रोपड़ क्षेत्र के राजयोग के्रंदों  की संचालिका ब्रह्माकुमारी प्रेमलता बहन जी ने की । 

मोहाली जिला प्रशासन की ओर से आई  खरड़ से डा.कृतिका भनोट, झंझेड़ी सरकारी डिस्पैंसरी से डा.कविता भंडारी, आम आदमी कलीनिक पलहेड़ी से डा. मनीला व बी.के. मीना बहन ने शारीरिक व्यायाम  अथवा योगा का संचालन किया तथा  मंच पर 11 राजयोग विशेषज्ञाओं ने सामूहिक  राजयोग अभ्यास भी कराया । इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी प्रेमलता बहन जी ने कहा कि राजयोग तन व मन दोनों को स्वस्थ बनाता है । 

मन ठीक होने से वह तन को भी सुचारू ढंग से चलाता है । राजयोग वास्तव में आत्मा और परमात्मा के बीच मौन संवाद है जो मनुष्य की दृष्टि, वृति और कृति का समन्वय करता है तथा विकारों की उत्पति के मूल कारण देह अभिमान को समूल समाप्त कर देता है । इसी योगाभ्यास से मानव मानवीय मूल्यों को धारण कर समाज स्नेह, सद्भावना, विश्वास, दया व भाईचारे की भावनाओं को सुदृढ़ कर आतंक, हिंसा व भ्रष्टाचार  से निजात पा सकता है । 

 इससे  मानव की आंतरिक शक्ति व कार्यक्षमता बढ़ती है और अज्ञानता को नष्ट करने का यह ब्रह्मास्त्र है । मोहाली-रोपड़ क्षेत्र के राजयोग केंद्रों की सह-संचालिका ब्रह्माकुमारी रमा बहन जी ने इस अवसर पर विस्तार से योग व राजयोग की व्याख्या की और कहा कि किसी चीज़, व्यक्ति व स्थान को याद करना भी योग है जबकि राजयोग परमात्म मिलन व स्वयं को जानने, समझने और अनुभव करने का सर्वाेतम दिव्यास्त्र है । 

राजयोग मानव को सम्पूर्ण स्वस्थ अर्थात  शारीरिक, मानसिक, सामाजिक व आध्यात्मिक तौर पर स्वस्थ बनाता है तथा यह एक संजीवनी बूटी का काम करता है जिससे मन को सशक्त, शांत, सकारात्मक, दिव्य, पवित्र, शुभभावना युक्त बनाया जा सकता है । राजयोग से समूची मानव जाति को एकता के सूत्र में पिरोया जा सकता है ।  

अतः वर्तमान समय   परमात्मा शिव द्वारा  ब्रह्मा तन से सिखाये जा रहे राजयोग की अत्यंत जरूरत है । इस योग को सीखने के लिए कोई भी व्यक्ति किसी भी ब्रह्माकुमारीज़ राजयोग केंद्र से निःशुल्क शिक्षण प्राप्त कर सकता है ।

 

Tags: Yoga Day , Brahma Kumaris , Sukh Shanti Bhawan Phase 7 , International Yoga Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD