Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब के दो किसानों की बेटियों ने रचा इतिहास, हवाई सेना में फ्लायंग अफ़सर के तौर पर चयन

माई भागो प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट की छात्राएं इवराज कौर और प्रभसिमरन कौर का भारतीय हवाई सेना में जाने का स्वप्न हुआ साकार

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Mai Bhago Armed Forces Preparatory Institute
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 17 Jun 2023

Last updated on: Jun 17, 2023, 00:00 IST

माई भागो आर्म्ड फोर्सिज़ प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट ( ए. एफ. पी. आई.) फार गर्लज़, एस. ए. एस. नगर ( मोहाली) की दो पूर्व छात्राएँ इवराज कौर और प्रभसिमरन कौर को एयर फोर्स अकैडमी, डंडीगल, हैदराबाद से ट्रेनिंग के बाद आज भारतीय हवाई सेना में फ्लायंग अफ़सर के तौर पर कमीशन मिला है, जो इस संस्था के लिए बड़े गौरव की बात है।

फ्लायंग अफ़सर इवराज कौर, जो फ्लायंग ब्रांच में बतौर हैलीकॉप्टर पायलट ज्वांइन करेगी, ज़िला रूपनगर के किसान स. जसप्रीत सिंह की बेटी है जबकि फ्लायंग अफ़सर प्रभसिमरन कौर के पिता स. परमजीत सिंह भी गुरदासपुर जिले के किसान हैं। प्रभसिमरन की नियुक्ति हवाई सेना की एजुकेशन ब्रांच में होगी।

पंजाब के रोज़गार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने दोनों नव- नियुक्त अफ़सरों को बधाई देते हुये कहा कि पंजाब की इन बेटियों के पिता किसान हैं और उनकी सफलता यकीनी तौर पर पंजाब के छोटे कस्बों और गाँवों के बच्चों को भी रक्षा सेवाओं में कमिशनड अफ़सर बनने कर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करेगी।

ज़िक्रयोग्य है कि माई भागो ए. एफ. पी. आई., पंजाब के रोज़गार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण विभाग के अधीन कार्यशील है, जिसके पास अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे वाला एक रिहायशी कैंपस है और यह देश में अपनी किस्म का एकमात्र कैंपस है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि राज्य की लड़कियों के देश की सेवा के लिए रक्षा सेवाओं में जाने के सपने को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने हाल ही में माई भागो ए. एफ. पी. आई. में एन. डी. ए. प्रैपरेटरी विंग (लड़कियों) की स्थापना को मंज़ूरी दी है, जहाँ इस साल जुलाई से ट्रेनिंग शुरू हो जायेगी।

माई भागो ए. एफ. पी. आई. के डायरैक्टर मेजर जनरल जसबीर सिंह संधू, ए. वी. एस. एम. ( सेवामुक्त) ने इंस्टीट्यूट की इन दोनों छात्राओं के फ्लायंग अफ़सर के तौर पर चुने जाने पर खुशी प्रकटाते हुये कहा कि यह प्राप्ति उनको राज्य की अन्य लड़कियों को अलग-अलग हथियारबंद सेनाओं के लिए प्री-कमीशन ट्रेनिंग अकादमियों में भेजने के उनके यतनों को और बढ़ावा देगी। 

उन्होंने इन महिला कमिशनड अफसरों को भारतीय हवाई सेना में उनके सुनहरी भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Mai Bhago Armed Forces Preparatory Institute

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD