Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा

 

न्यूरालिंक के इस साल पहला ह्यूमन ट्रायल शुरू होने की संभावना: एलन मस्क

Elon Musk , SpaceX CEO , Tesla CEO , San Francisco , SpaceX Project , Twitter
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सैन फ्रांसिस्को , 17 Jun 2023

Last updated on: Jun 17, 2023, 00:00 IST

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने कहा है कि उनकी ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस कंपनी न्यूरालिंक इस साल पहला ह्यूमन ट्रायल शुरू कर सकती है। शुक्रवार देर रात पेरिस में वीवाटेक व्यापार मेले को संबोधित करते हुए मस्क ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि पहला केस इस साल के आखिर में होगा।

पिछले महीने, न्यूरालिंक को यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने अपना पहला ह्यूमन क्लीनिकल स्टडी शुरू करने की मंजूरी प्राप्त की, जिसका मतलब है कि वास्तविक मनुष्यों के सिर में एक न्यूरालिंक डिवाइस लगाया जा सकता है। न्यूरालिंक ने कहा, हम यह साझा करने के लिए उत्साहित हैं कि हमें अपना पहला ह्यूमन क्लीनिकल स्टडी शुरू करने के लिए एफडीए की मंजूरी मिल गई है।

यह एफडीए के साथ सहयोग में न्यूरालिंक टीम द्वारा अविश्वसनीय काम का नतीजा है और एक महत्वपूर्ण पहला कदम है जो एक दिन हमारी तकनीक को कई लोगों की मदद करने की अनुमति देगा। एफडीए की मंजूरी मिलने पर मस्क ने न्यूरालिंक टीम को बधाई देते हुए ट्वीट भी किया।

मार्च में, एफडीए ने सुरक्षा जोखिमों को लेकर मानव मस्तिष्क में एक चिप लगाने के लिए न्यूरालिंक की बोली को खारिज कर दिया था। पिछले साल दिसंबर में मस्क ने दावा किया था कि न्यूरालिंक का डिवाइस इंसानों पर परीक्षण के लिए तैयार है और सूअरों और बंदरों पर इसका प्रयोग करने के छह महीने बाद वह ऐसा करने की उम्मीद कर रहे है।

 

Tags: Elon Musk , SpaceX CEO , Tesla CEO , San Francisco , SpaceX Project , Twitter

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD