Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

एंड्रॉइड पर मल्टी-अकाउंट फीचर पर काम कर रहा व्हाट्सऐप

WhatsApp, Social Media, WhatsApp-Meta, Multi Account Feature
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सैन फ्रांसिस्को , 16 Jun 2023

Last updated on: Jun 16, 2023, 00:00 IST

मेटा-स्वामित्व वाला व्हाट्सऐप एंड्रॉइड पर एक मल्टी-अकाउंट फीचर पर काम कर रहा है, जो यूजर्स को एक ही डिवाइस से कई अकाउंट एक्सेस करने की अनुमति देगा। डब्ल्यूबीटा इंफो के मुताबिक, कंपनी एक मेन्यू लागू कर फीचर पर काम कर रही है, जो यूजर्स को यह चुनने की अनुमति देगा कि वे किस अकाउंट में लॉग इन करना चाहते हैं।

जब यूजर्स पहली बार एक एडिशनल अकाउंट बनाता है, तो यह उसके डिवाइस पर तब तक सेव रहेगा जब तक कि वह लॉग आउट करने का फैसला नहीं लेता। यूजर्स एक ही ऐप के अंदर पर्सनल कन्वर्सेशन, काम से संबंधित डिस्कशन और अन्य सोशल इंटरेक्शन को मैनज करने में सक्षम होंगे, साथ ही साथ प्राइवेसी बनाए रखने, नोटिफिकेशन को मैनेज करने और समानांतर ऐप की आवश्यकता के बिना अलग-अलग अकाउंट्स के बीच स्विच करने में सक्षम होंगे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि मल्टी-अकाउंट फीचर को डेवलप किया जा रहा है और इसे भविष्य के अपडेट में बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया जाएगा।इस बीच, व्हाट्सऐप आईओएस और एंड्रॉइड पर कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए एक नया वीडियो मैसेज फीचर शुरू कर रहा है।

यह नया फीचर बीटा यूजर्स को वीडियो मैसेज रिकॉर्ड करने और भेजने की क्षमता प्रदान करता है।जब यूजर्स चैट बार में माइक्रोफोन बटन दबाए रखते हैं, तो यह वीडियो कैमरा बटन में बदल जाएगा।

 

Tags: WhatsApp , Social Media , WhatsApp-Meta , Multi Account Feature

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD