Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की

 

एंटरटेनमेंट से भरपूर 'फुकरे 3' दिसंबर 1 को देगी दस्तक

Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Fukrey 3 , Pulkit Samrat , Varun Sharma , Richa Chadha , Manjot Singh , Pankaj Tripathi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई (अनिल बेदाग ) , 15 Jun 2023

Last updated on: Jun 15, 2023, 00:00 IST

एक्सेल एंटरटेनमेंट की बेहद पॉपुलर फुकरे फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त को लेकर एक एक्साइटिंग अपडेट सामने आई है। मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। ये फिल्म अपनी 10 वीं एनीवर्सरी के खास मौके पर यानी  1 दिसंबर, 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है, जो कि दुनिया भर के प्रशंसकों के लिए बहुत खुशी की बात है।

लंबे इंतजार के बाद, एक्सेल एंटरटेनमेंट ने आखिरकार 'फुकरे 3' के लिए बहुप्रतीक्षित रिलीज डेट का खुलासा किया है। इससे पहले आए फिल्म के बाकी दोनों पार्ट्स ने सालों से लोगों का  अपार प्यार और सफलता हासिल की है। 

'फुकरे' और 'फुकरे रिटर्न्स' ने दर्शकों को बांधे रखा था और 2013 और 2017 में बॉक्स ऑफिस पर एक हिट के रूप में उभरी थी। इस साल ये मजा तिगुना होने जा रहा है क्योंकि 'फुकरे 3' के आइकोनिक कैरेक्टर्स फिर से स्क्रीन्स पर अपनी जोरदार वापसी कर रहें है।

ऐसे में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी स्टारर 'फुकरे 3' एक और गुदगुदाने वाला और कभी न भूलने वाला सिनेमाई अनुभव देने का वादा करता है। इस फिल्म को टैलेंटेड मृगदीप सिंह लांबा ने डायरेक्ट किया हैं और वहीं रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर के तहत फिल्म को प्रोड्यूस किया गया है।

वहीं इस फ़्रैंचाइज़ी की यात्रा का जश्न मनाने के लिए, निर्माताओं ने फुकरे की एक स्पेशल स्क्रीनिंग की योजना बनाई है, जिससे प्रशंसकों को पुरानी यादें एंजॉय करने और इस खास मौके का जश्न मनाने का मौका मिलेगा। बता दें,  'फुकरे' ने हिंदी सिनेमा की सबसे प्रिय देसी कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक के रूप में दर्शकों के दिलों पर कब्जा कर लिया है। 

इस फिल्म ने चूचा, हनी, पंडित जी, भोली पंजाबन, लाली जैसे आइकोनिक किरदारों की एक लाइनअप पेश की है, जो सभी अब फुकरे 3 के लिए स्क्रीन पर फिर से आने के लिए तैयार हैं। वैसे एक्सेल एंटरटेनमेंट जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, दिल चाहता है, डॉन, डॉन 2 जैसी कई और ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के लिए जाना जाता रहा है जिसने अपनी शानदार स्टोरीटेलिंग के साथ हमेशा दर्शकों को लुभाना जारी रखा है। 

अब ये प्रोडक्शन हाउस अपनी अगली फिल्म फुकरे 3 की रिलीज डेट के साथ सामने आया है जोकि 1 दिसंबर 2023 है। इसी के साथ बड़े पर्दे पर एक बार फिर जुगाडू बॉयज़ के एडवेंचर को देखने के लिए आप सब तैयार हो जाइए।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Fukrey 3 , Pulkit Samrat , Varun Sharma , Richa Chadha , Manjot Singh , Pankaj Tripathi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD