Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा

 

यूट्यूब मौद्रीकरण के लिए आसान करेगा शर्ते

YouTube , Social Media , Most Popular Platform , Most Popular Social Media Platform , YouTube News , YouTube Latest News , YouTube Updates , YouTube New Update
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सैन फ्रांसिस्को , 14 Jun 2023

Last updated on: Jun 14, 2023, 00:00 IST

वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब ने घोषणा की है कि वह यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम (वाईपीपी) के लिए पात्रता आवश्यकताओं को कम कर रहा है और छोटे क्रिएटर्स के लिए पेड चैट, टिपिंग, चैनल सदस्यता और खरीदारी सुविधाओं सहित मौद्रीकरण के कुछ तरीके भी पेश किए हैं। द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, नई नीति के साथ, वाईपीपी 500 सब्सक्राइबर हासिल करने के बाद क्रिएटर्स के लिए उपलब्ध होगा, जो कि यूट्यूब की पहले तय की गई शर्त का आधा है।

4,000 वैध वॉच आवर्स की बजाय, क्रिएटर्स को मात्र 3000 वॉच आवर्स की जरूरत होगी। इसी तरह एक करोड़ शॉर्ट व्यूज की शर्त को कम करके अब 30 लाख कर दिया गया है। ये आसान शर्ते शुरुआत में यूएस, यूके, कनाडा, ताइवान और दक्षिण कोरिया में लागू होंगी।

कंपनी ने यह भी उल्लेख किया कि राजस्व साझा करने के लिए वाईपीपी नियमों में बदलाव नहीं किया गया है। इसलिए छोटे रचनाकारों को अभी भी विज्ञापन राजस्व से लाभ के लिए अपने दर्शकों का विस्तार करने की आवश्यकता होगी।

द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, शॉपिंग एफिलिएट प्रोग्राम जो पहले केवल चुनिंदा क्रिएटर्स के लिए आमंत्रण द्वारा उपलब्ध था, अब यूएस में वाईपीपी प्रतिभागियों के लिए उपलब्ध है, जिसके कम से कम 20,000 सब्सक्राइबर हैं।

इस बीच, इस साल फरवरी में कंपनी ने एक नया मार्केटप्लेस 'क्रिएटर म्यूजिक' लॉन्च किया था, जो यूएस में वाईपीपी में क्रिएटर्स के लिए अपने वीडियो में उपयोग के लिए म्यूजिक के लगातार बढ़ते कैटलॉग तक पहुंचने का एक आसान तरीका है, जो मौद्रीकरण में भी सक्षम है।

 

Tags: YouTube , Social Media , Most Popular Platform , Most Popular Social Media Platform , YouTube News , YouTube Latest News , YouTube Updates , YouTube New Update

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD