आयुक्त सचिव पुश्पकृशि एवं उद्यान शेख फैयाज ने विभाग की प्रगति और कामकाज का आकलन करने हेतु नागरिक सचिवालय में एक बैठक की अध्यक्षता की।बैठक में पुश्पकृशि कश्मीर निदेशक, वित्त निदेशक, अतिरिक्त सचिव और अन्य संबंधित अधिकारियों सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने व्यक्तिगत रूप से और वर्चुअल मोड से भाग लिया।
पुश्पकृशि कश्मीर के निदेशक ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान हुई वित्तीय प्रगति का अवलोकन प्रस्तुत करके बैठक की शुरुआत की। पता चला कि 13.85 करोड़ रुपये के आवंटित बजट में से 10.58 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इसके अलावा, वर्ष 2023-24 में 16.55 करोड़ रुपये की राशि के 115 कार्य किए गए, जिनमें से विभिन्न परियोजनाओं के लिए 6.15 करोड़ रुपये पहले ही जारी किए जा चुके हैं।
इसके अलावा, यह बताया गया कि विभाग ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में 8.52 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 12.60 करोड़ रुपये अर्जित कर राजस्व लक्ष्य को पार कर लिया है। इसके अतिरिक्त मई 2023 के अंत तक वर्ष 2023-24 के राजस्व लक्ष्य 11.84 करोड़ में से 3.66 करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है।
आयुक्त सचिव शेख फयाज ने अधिकारियों को आश्वासन दिया कि कश्मीर संभाग में विभिन्न स्थानों पर चल रही परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए शेष धनराशि का तुरंत वितरण किया जाएगा।उन्होंने श्रीनगर के प्रतिष्ठित ट्यूलिप गार्डन में ट्यूलिप फेस्टिवल के सफल आयोजन हेतु विभाग की सराहना की और इसे अब तक का सबसे अच्छा ट्यूलिप फेस्टिवल बताया।
पुश्पकृशि विभाग के समर्पण पर प्रकाश डालते हुए, आयुक्त सचिव ने जी20 वर्किंग टूरिज्म मीटिंग के दौरान रास्तों और पार्कों के सौंदर्यीकरण में उनके मेहनती प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने पिछले तीन वर्षों में पुश्पकृशि और उद्यान परिदृश्य के परिवर्तन पर संतोष व्यक्त किया और केंद्र शासित प्रदेश के कश्मीर और जम्मू दोनों संभागों में कई परियोजनाओं के पूरा होने का उल्लेख किया।
आयुक्त सचिव ने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में आगामी परियोजनाओं के लिए कार्य योजना प्रस्तावित करने हेतु प्रोत्साहित किया और अपने अधिकार क्षेत्र के तहत पार्कों के नवीनीकरण और इनकी संख्या बढ़ाने के लिए उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।