Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विदेशों में महिलाओं के शोषण रोकने के लिए जल्द लागू होगी नीति : डा. बलजीत कौर

नीति निर्माण के लिए पीडि़तों और अन्य पक्षों के साथ लंबी विचार-चर्चा

Dr. Baljit Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Balkar Singh, Inderjit Kaur Mann, Deep Shikha Sharma, Rajwinder Kaur Thiara
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़/जालंधर , 11 Jun 2023

Last updated on: Jun 11, 2023, 00:00 IST

पंजाब सरकार की तरफ से विदेशों में बढिया जिंदगी की दौड में राज्य की औरतों के शोषण को रोकने संबंधी नीति निर्माण के लिए आज अपनी तरफ की पहली विचार -चर्चा सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री डा. बलजीत कौर के नेतृत्व में जालंधर में आयोजित की गई।

जालंधर के जिला प्रशासकीय परिसर में हुई चर्चा के दौरान स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह, विधायक इंद्रजीत कौर मान, डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा, पंजाब कंटेनर एंड वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन की चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाडा सहित पंजाब के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत की और अपने साथ हुई त्रासदी की कैबिनेट मंत्री को जानकारी दी।

कैबिनेट मंत्री ने उनके दुख को सांझा करते हुए आश्वासन दिया कि भविष्य में इस तरह की धोखाधड़ी को रोकने के लिए पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में यत्नशील है। विचार-चर्चा के दौरान कुछ महिलाओं ने बताया कि एजेंटों ने उन्हें नौकरी का झांसा देकर खुशहाल जीवन का सपना दिखाया और उन्हें विदेश भेज दिया जहां उन्हें कई तरह के शोषण का शिकार होना पड़ा।

कैबिनेट मंत्री डा.बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब की महिलाओं के इस तरह के दुर्भाग्यपूर्ण शोषण और दुव्र्यवहार को राज्य सरकार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी और इसे रोकने के लिए सख्त कानूनी संशोधन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चर्चा के दौरान एजेंटों की तरफ से धोखाधड़ी की सबसे बड़ी समस्या सामने आई है, जिसे पंजाब सरकार अनाधिकृत एजेंटों पर नकेल कस दूर करेगी।

उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि पंजाब में चल रही 'सखी वन स्टॉप सेंटर' योजना के माध्यम से महिलाओं को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के जिन जिलों में सखी वन स्टॉप सेंटर खोले गए है, वहां शोषण या हिंसा से पीडि़त महिलाएं सखी वन स्टॉप सेंटर से संपर्क कर तत्काल मुफ्त सहायता प्राप्त कर सकती है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार महिलाओं के कल्याण और सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है, इसके लिए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत विभिन्न योजनाओं को लागू किया जा रहा है और अन्य नई योजनाओं को मंजूरी दी जा रही है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स. बलकार सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से जालंधर में पहले वर्किंग वुमेन होस्टल का निर्माण और नीति निर्माण के लिए खुली चर्चा एक बहुत ही सार्थक कदम है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान के नेतृत्व में नीति निर्धारण में स्थानीय लोगों को शक्ति दी जा रही है। इस मौके पर सामाजिक सुरक्षा महिला एवं बाल विकास विभाग की विशेष सचिव विम्मी भुल्लर, पुलिस व सिविल अधिकारी, गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि, विषय विशेषज्ञ सहित अन्य लोग मौजूद थे।

 

Tags: Dr. Baljit Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Balkar Singh , Inderjit Kaur Mann , Deep Shikha Sharma , Rajwinder Kaur Thiara

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD