Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त द्वारा 'सिख ऑफ द ईयर अवार्ड' से सम्मानित

साहनी ने यूके में ऑक्सफोर्ड, कैंब्रिज और एलएसई में अध्ययन के इच्छुक पंजाबी छात्रों के लिए समर्थन की घोषणा की

 Vikramjit Singh Sahney,  AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 07 Jun 2023

Last updated on: Jun 07, 2023, 00:00 IST

सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी को इंग्लैंड में भारतीय उच्चायुक्त महामहिम विक्रम डोरास्वामी द्वारा 'सिख ऑफ द ईयर अवार्ड' से सम्मानित किया गया।  यह पुरस्कार ऐतिहासिक लिंकन इन, लंदन में आयोजित एक शानदार समारोह में प्रदान किया गया और इसमें ब्रिटेन की संसद और प्रशासन के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों के साथ ब्रिटेन और विदेशों के प्रबुद्ध और प्रभावशाली सिखों ने भाग लिया ।

यह पुरस्कार द सिख फोरम इंटरनेशनल जो एक सांस्कृतिक और धर्मार्थ संगठन है जिसका उद्देश्य सिख धर्म की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना और शांति, ईश्वर की एकता और सार्वभौमिक भाईचारे का संदेश फैलाना है द्वारा प्रदान किया गया । समारोह की अध्यक्षता द सिख फोरम इंटरनेशनल के वैश्विक अध्यक्ष श्री रंजीत सिंह ओबीई ने की।

साहनी ने पुरस्कार के लिए धन्यवाद देते हुए, ब्रिटेन में सिख समुदाय के लिए विस्तारित समावेशिता का आभार किया, और कहा कि इसे मनाया जाना चाहिए और इसके बारे में बात की जानी चाहिए। उन्होंने भारतीय/सिख मूल की कलाकृतियों के लिए ब्रिटिश सरकार के साथ लंदन में एक समर्पित संग्रहालय स्थापित करने का भी अनुरोध किया, ताकि भारतीय विरासत को एक स्थान पर एक साथ लाया जा सके।

साहनी ने ब्रिटेन में ऑक्सफोर्ड, कैंब्रिज और एलएसई में अध्ययन के इच्छुक पंजाबी छात्रों की शिक्षा का समर्थन करने के लिए सिख इंटरनेशनल फोरम से भी आग्रह किया और शिक्षा प्राप्त कर पुनः भारत में कार्य करने वाले छात्रों के लिए शिक्षा छात्रवृत्ति कोष की स्थापना के लिए 100,000 पाउंड के योगदान की घोषणा की।

साहनी को हमारे समाज और संस्कृति पर उनके प्रभाव के बारे में विचार-विमर्श के बाद उनके परोपकारी योगदान के लिए सम्मानित किया गया।  साहनी, जो पंजाब से सांसद (राज्यसभा) हैं एवं सन फाउंडेशन के चेयरमैन भी हैं, जो वंचित समुदायों को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न पहलों का नेतृत्व करता है।

हाल ही में, सांसद साहनी ने गुरुद्वारा सिंह सभा से संरचनात्मक सौंदर्यीकरण और लंगर के लिए अत्यधिक व्यय में कटौती करने और बच्चों और युवाओं की शिक्षा के लिए बजट आवंटित करने का आग्रह किया था। उन्होंने हाल के यूपीएससी परिणामों के आलोक में भारत में सिविल सेवा की तैयारी करने के इच्छुक पंजाबी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की घोषणा भी की है, जो स्पष्ट रूप से भारतीय प्रशासनिक सेवाओं के बीच पंजाबी प्रतिनिधित्व की गिरती संख्या के संदर्भ में एक सकारात्मक पहल है।

साहनी कोरोना के दौरान जनता के लिए अपने संपूर्ण समर्थन एवं सेवा के लिए कोरोना योद्धा भी माने जाते है। वे समुदाय के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए एक उत्साही कार्यकर्ता भी हैं और सन फाउंडेशन के अंतर्गत एन्जिल्स ऑफ़ सन जैसी उनकी पहल ने कई युवाओं को एक पूर्ण और समृद्ध करियर प्राप्त करने में मदद की है। 

कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के बाद हजारों युवाओं के लिए रोजगार सुनिश्चित करने पर उन्हें 'भारत के रोजगार पुरुष' के रूप में भी जाना जाता है।  इसके अलावा विक्रमजीत सिंह साहनी विश्व पंजाबी संगठन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, जिसकी  पूरे विश्व में 20 से अधिक देशों में इकाईयां हैं और उन्होंने पंजाबियों को एकजुट करने और समृद्ध संस्कृति और विरासत को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया है। 

विदेशों से कई निकासी के लिए पुनर्वास सहायता में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है - वर्ष 2021 में अफगान शरणार्थियों का बचाव और पुनर्वास, वर्ष 2023 में तुर्की में फंसे 17 छात्रों की निकासी और हाल ही में ओमान में फंसी 50 से अधिक पंजाबी महिलाओं की वतन वापसी शामिल है ।

 

Tags: Vikramjit Singh Sahney , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD