Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में विश्व साइकिल दिवस 2023 के अवसर पर साइकिल रैली का आयोजन

Central University of Punjab, CUPB, Bathinda, Prof. Raghvendra P Tiwari, World Bicycle Day, Bicycle Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 03 Jun 2023

Last updated on: Jun 03, 2023, 00:00 IST

पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में विश्व साइकिल दिवस 2023 के अवसर पर आयोजित साइकिल रैली में विश्वविद्यालय के छात्रों, अध्यापकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जोश के साथ भाग लिया। यह कार्यक्रम साइकिलिंग और शारीरिक गतिविधियों के फायदों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय तथा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आह्वान पर देश भर में आयोजित साइकिल रैली कार्यक्रम श्रृंखला के हिस्से के रूप में संचालित किया गया था।

इस साइकिल रैली में भाग लेने हेतु सीयूपीबी के साईकल प्रेमी विद्यार्थी  शनिवार की सुबह विश्वविद्यालय छात्रावास के प्रवेश द्वार पर एकत्र हुए। साइकिल रैली का उद्घाटन सीयूपीबी के कुलपति प्रो. राघवेन्द्र प्रसाद तिवारी ने किया। उन्होंने उल्लेख किया कि साइकिल चलाना एक कसरत है जो हमें सक्रिय रखती है और यह एक स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने में मदद करती है।

प्रो. राघवेंद्र पी. तिवारी ने छात्रों के साथ स्वयं साइकिल यात्रा का नेतृत्व किया। इस रैली में विश्ववविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक एवं कार्यवाहक कुलसचिव प्रो. बी.पी. गर्ग, शिक्षकों और कर्मचारी सदस्यों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में लगभग 50 छात्रों ने भाग लिया। साइकिल रैली की शुरुआत विश्वविद्यालय छात्रावास के मुख्य द्वार से की गई।  साइकिल चालकों ने हरियाली से घिरे विश्वविद्यालय के पूरे सड़क मार्ग का एक चक्कर लगाया।  

यह साइकिल यात्रा विश्वविद्यालय के अकादमिक ब्लॉक पर समाप्त हुई। साइकिल रैली के समापन के बाद सभी प्रतिभागियों को लस्सी परोसी गई। इस अवसर पर डॉ. विकास राठी, डॉ. पुष्पिंदर सिंह सहित विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। रैली ने प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।

 

Tags: Central University of Punjab , CUPB , Bathinda , Prof. Raghvendra P Tiwari , World Bicycle Day , Bicycle Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD