Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

फ्रेंच ओपन में कार्लोस अल्कराज ने शापोवालोव को हरा कर चौथे दौर में प्रवेश किया

Sports News, Tennis, Tennis Player, Alcaraz, Denis Shapovalov
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पेरिस , 03 Jun 2023

Last updated on: Jun 03, 2023, 00:00 IST

दुनिया के नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी स्पेन के कार्लोस अल्कराज फ्रेंच ओपन में टॉप स्पीड में चल रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार शाम 26वीं वरीयता प्राप्त कनाडा के डेनिस शापोवालोव को 6-1, 6-4, 6-2 से हरा कर चौथे दौर में प्रवेश कर लिया। क्ले कोर्ट पर अल्कराज की यह सीजन की 23वीं जीत (सिर्फ दो हार) है। चौथे दौर में वो इटली के लोरेंजो मुसेटी से भिड़ेंगे। दोनों में अब तक एक ही भिड़त हुई है, जिसमें मुसेटी ने जीत दर्ज की।

अलकराज ने पहले सेट में महज 19 मिनट में 4-0 की बढ़त बना ली। शापोवालोव सिर्फ एक गेम जीत पाए। अल्कराज ने पहला सेट 37 मिनट में 6-1 से जीता। हालांकि दूसरे सेट में शापोवालोव ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और 4-1 की बढ़त बना ली। लेकिन ये लीड थोड़ी देर के लिए ही थी। अल्कराज ने 16-शॉट रैली से ब्रेक प्वांट अजिर्त किया। फिर अल्कराज अपने फॉर्म में आ गए और दूसरा सेट 6-4 से जीत लिया।

शापोवालोव ने टॉयलेट ब्रेक लिया, लेकिन अल्कराज ने तीसरे सेट में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली और तीसरा गेम 6-2 से जीत लिया। दो घंटे, 10 मिनट के इस मैच में शापोवालोव ने 39 गलतियां कीं। 

शापोवालोव ने अपनी सर्विस के साथ भी संघर्ष किया। सिर्फ 56 प्रतिशत पहला सर्व सही रहा और उननमें से केवल 51 प्रतिशत जीते। अल्कराज, हमेशा की तरह, शानदार थे, उन्होंने 25 विनर मारे, 14 ड्रॉप शॉट मारे।

 

Tags: Sports News , Tennis , Tennis Player , Alcaraz , Denis Shapovalov

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD