Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ज़िला फरीदकोट में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए फंडस की कमी नहीं आने दी जाएगी: कुलतार सिंह संधवां

विधानसभा स्पीकर द्वारा ज़िले में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार संबंधी बैठक

Kultar Singh Sandhwan, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Dr. Balbir Singh, Gurdit Singh Sekhon, Fauja Singh Sarari
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Jun 2023

Last updated on: Jun 02, 2023, 00:00 IST

पंजाब विधानसभा स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने कहा है कि फरीदकोट ज़िले में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए फंडस की कमी नहीं आने दी जाएगी और मानक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जल्द ही करोड़ों रुपये की फंडस ज़िला प्रशासन को जारी की जाएंगे। 

यह आश्वासन उन्होंने विधानसभा सचिवालय में ज़िले के विधायकों, स्वास्थ्य एवं वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और ज़िला स्वास्थ्य टीम के साथ बैठक के दौरान दिया। स. संधवां ने कहा कि फरीदकोट के निवासियों को अत्याधुनिक मैडीकल सुविधाएं उपलब्ध करवाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए स. कुलतार सिंह संधवां ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को ज़िले में स्वास्थ्य संस्थाओं की खस्ताहाल ईमारतों के नवीनीकरण के लिए जल्द से जल्द कार्रवाई करने को कहा। स्पीकर ने कहा कि फरीदकोट के ज़िला अस्पताल में 6.33 करोड़ रुपये की लागत से एमएचसी की 30 बिस्तरों की नई ईमारत का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए और इस अस्पताल में ब्लड बैंक स्थापित करने की आवश्यकता पर भी ध्यान दिया जाए।

उन्होंने कहा कि जैतो के क्मयुनिटी स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को सब-डिवीजनल अस्पताल बनाने की प्रक्रिया में तेज़ी लाई जाए। उन्होंने कहा कि इससे कोटकपुरा के सब-डिवीजनल अस्पताल के साथ ज़िले में दो सब-डिवीजनल अस्पताल हो जाएंगे। इस संबंधी स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव श्री विकास प्रताप सिंह ने आश्वासन दिया कि सीएचसी जैतो को सब-डिवीजनल अस्पताल के रूप में अपग्रेड करने की प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी।

स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने डिप्टी कमिश्नर फरीदकोट को सिविल अस्पताल में हॉट लाइन बिजली सुविधा उपलब्ध करवाने को कहा। इसके इलावा उन्होंने अधिकारियों को ज़िले की स्वास्थ्य संस्थाओं में कर्मचारियों की आवश्यक संख्या को पूरा करने की बात भी कही। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने कहा कि उन्होंने राज्य भर में स्वास्थ्य विभाग का पुनर्संरचना करने का फैसला किया है, जिससे सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में मैडीकल, पैरामैडीकल और अन्य स्टाफ की कमी को पूरा किया जा सकेगा। 

उन्होंने विशेष तौर पर कहा कि विभाग में अच्छा प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता व गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित भी किया जाएगा। इससे पहले सिविल सर्जन फरीदकोट श्री अनिल गोयल ने ज़िले में किए जा रहे कार्यों व आवश्यक मैडीकल उपकरणों के बारे में अवगत करवाया।

बैठक में विधायक फरीदकोट स. गुरदित सिंह सेखों, विधायक जैतो स.अमोलक सिंह, विधायक फिरोजपुर ग्रामीण श्री रजनीश दहिया, विधायक फिरोजपुर शहरी स. रणबीर सिंह, विधायक गुरुहरसहाय स. फौजा सिंह सरारी, विधायक जीरा श्री नरेश कटारिया, विधायक धर्मकोट स. दविंदरजीत सिंह लाडी ढोस, विधायक बाघापुराना श्री अमृतपाल सिंह सुखानंद, विधायक मोगा डॉ. अमनदीप कौर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Kultar Singh Sandhwan , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Dr. Balbir Singh , Gurdit Singh Sekhon , Fauja Singh Sarari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD