Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत

 

डॉ. बलजीत कौर ने सामाजिक न्याय विभाग में 25 क्लर्कों को सौंपे नियुक्ति पत्र

नव-नियुक्त क्लर्कों को दी शुभकामनाएँ और पूरे समर्पण व निष्ठा से लोगों की सेवा करने के लिए किया प्रेरित

Dr. Baljit Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Jun 2023

Last updated on: Jun 02, 2023, 00:00 IST

पंजाब के सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग बारे मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने शुक्रवार को पंजाब सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ स्थित अपने कार्यालय में सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग में नये नियुक्त 25 क्लर्कों को नियुक्ति पत्र सौंपे। केबिनेट मंत्री ने नव-नियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनको पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करना चाहिए जिससे सरकारी दफ़्तरों में लोगों के विश्वास को और बढ़ाया जा सके। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार नौजवानों को पहल के आधार पर रोज़गार दे रही है। 

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी सरकार राज्य में नौजवानों के लिए रोज़गार के और मौके पैदा करेगी। केबिनेट मंत्री ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को लोकहित में अपनी सेवाएं पूरी निष्ठा और इमानदारी से निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नव-नियुक्त कर्मचारी पूरे समर्पण के साथ अपनी सेवाएं निभाकर समाज के कल्याण में योगदान दे सकते हैं।

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक रमेश कुमार गैंटा, सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग के डायरेक्टर जसप्रीत सिंह और सुपरिडेंट अमरजीत कौर विशेष तौर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Dr. Baljit Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD