Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू

 

सिपाही के लिए 2 लाख रुपए रिश्वत लेता दुकानदार विजीलेंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू

दोषी पुलिस मुलाज़िम को गिरफ़्तार करने के लिए विजीलेंस ब्यूरो की टीमों द्वारा छापेमारी जारी

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Batala Police, Batala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बटाला , 01 Jun 2023

Last updated on: Jun 01, 2023, 00:00 IST

राज्य में भृष्टाचार के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के दौरान पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने आज गांधी चौक, बटाला, ज़िला गुरदासपुर में जिम सप्लीमेंट की दुकान चलाने वाले अमन नाम के एक प्राईवेट व्यक्ति को पुलिस सिपाही के लिए 2 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है। 

इस केस में मुलजिम सिपाही की पहचान मोहित बेदी के तौर पर हुई है, जो स्पेशल टास्क फोर्स (एस.टी.एफ.) बटाला की टीम में तैनात है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए आज यहाँ विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला ने ब्यूरो से सम्पर्क करके दोष लगाया कि एस.टी.एफ. बटाला की पुलिस टीम ने सोमवार को उक्त जिम में छापा मारा और उसके पति को जिम से गिरफ़्तार कर लिया। 

शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि एस.टी.एफ. की टीम ने उनके घर की भी बारीकी से तलाशी ली परन्तु कोई भी नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ। महिला ने दोष लगाया कि उसके पति को गिरफ़्तार करने के कारण संबंधी पूछे जाने पर सिपाही मोहित ने उसको उक्त दुकानदार अमन, जोकि उसके पति का दोस्त भी है, को मिलने के लिए कहा ताकि उसके पति को बिना किसी आपराधिक मुकद्दमा दर्ज किए रिहा कराया जा सके। 

शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि उक्त दुकानदार अमन ने उसको 10 लाख रुपए रिश्वत का प्रबंध करने और रिश्वत की पहली किश्त के तौर पर 2 लाख रुपए पुलिस मुलाज़िम मोहित को देने के लिए कहा। प्रवक्ता ने बताया कि प्राथमिक जांच के उपरांत विजीलेंस ब्यूरो ने जाल बिछाकर दोषी दुकानदार अमन को दो सरकारी अधिकारियों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 2 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया। उन्होंने कहा कि अपराधी सिपाही की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा छापेमारी जारी है। 

इस सम्बन्धी विजीलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया गया है और इस मामले की अगे की जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Batala Police , Batala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD