Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

फरीदकोट के सरकारी बरजिन्द्रा कॉलेज में बी.एससी. (कृषि) कोर्स फिर होगा शुरू, इसी सैशन से होंगे दाखिले: स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने निकाला समाधान

स्पीकर द्वारा सम्बन्धित विभागों को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् की शर्तें पूरी करने के लिए तुरंत समाधान करने के निर्देश

Kultar Singh Sandhwan, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Gurdit singh Sekhon, Amolak Singh, Fauja Singh Sarari, Government Barjindra College, Faridkot
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 May 2023

Last updated on: May 30, 2023, 00:00 IST

पंजाब विधानसभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने फरीदकोट के सरकारी बरजिन्द्रा कॉलेज में बी.एससी. (कृषि) कोर्स फिर से शुरू करने के लिए रास्ता साफ कर दिया है। मालवा क्षेत्र के इस अहम कॉलेज में पिछले करीब चार वर्षों से यह मसला लम्बित था।

पंजाब विधानसभा सचिवालय में इस मामले को लेकर कॉलेज प्रशासन समेत विभिन्न सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए स. कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि मालवा क्षेत्र की अहम शैक्षिक संस्था सरकारी बरजिन्द्रा कॉलेज फरीदकोट में कृषि कोर्स में दाखिले के लिए चार से पाँच गुना ज़्यादा बच्चों द्वारा फॉर्म भरे जाते रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान राज्य में अगर आज के समय में परखे गए और नामी कॉलेज में कृषि कोर्स बंद हो जाता है तो यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात होगी। बरजिन्द्रा कॉलेज की प्रिंसिपल श्रीमति हरतेज कौर और प्रोफ़ैसर डॉ. नरिन्दरजीत सिंह बराड़ ने बताया कि पंजाब राज्य कृषि अनुसंधान परिषद् द्वारा साल 2019 में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् की शर्तों का हवाला देकर कॉलेज प्रशासन को यह चार वर्षिय कृषि कोर्स बंद करने के लिए कहा गया था। 

उन्होंने बताया कि साल 2019 के दौरान विद्यार्थियों के आखिरी बैच ने दाखिला लिया था और इस वर्ष उस बैच का आखिरी साल है और यदि भविष्य में कृषि कोर्स में दाखिले नहीं होते तो यह इलाके के इच्छुक विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होगा। स. कुलतार सिंह संधवां ने उच्च शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमति जसप्रीत तलवाड़ और कृषि विभाग के सचिव स. अर्शदीप सिंह थिंद को हिदायत की कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् की शर्तें पूरी करने के लिए समाधान तलाशें ताकि इस सैशन से कॉलेज में कृषि कोर्स के दाखिले शुरू किए जा सकें। 

उन्होंने कहा कि शर्तें पूरी करने के लिए पूर्व प्रोफैसरों और कृषि विकास अधिकारियों की सेवाएँ ली जा सकती हैं। विधानसभा स्पीकर ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् की शर्तों के मुताबिक कॉलेज के लिए अपेक्षित ज़मीन मुहैया कराने के लिए पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी लुधियाना के वाइस चांसलर डॉ. सतबीर सिंह गोसल को कहा कि वह फरीदकोट स्थित कृषि विज्ञान केंद्र की 65 एकड़ ज़मीन को सरकारी बरजिन्द्रा कॉलेज को प्रयोग के लिए दें जिस पर वाइस चांसलर ने सहमति दे दी।

पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के वाइस चांसलर प्रो. अरविन्द ने इस मुद्दे संबंधी कहा कि कृषि के ज़रिये देश का पेट भरने वाले राज्य के सरकारी कॉलेजों में कृषि आधारत कोर्स बंद होना गलत प्रवृत्ति है।

बैठक के दौरान चेयरमैन योजना बोर्ड फरीदकोट स. सुखजीत सिंह, विधायक फरीदकोट स. गुरदित्त सिंह सेखों, विधायक जैतो स. अमोलक सिंह, विधायक गुरु हरसहाए स. फौजा सिंह सरारी और विधायक धरमकोट स. दविन्दरजीत सिंह सहित लाडी ढोस, मनप्रीत सिंह मनी धालीवाल, मास्टर हरदीप सिंह, दीपक मोंगा, बरजिन्द्रा कॉलेज से प्रोफेसर इकबाल सिंह सहित विभिन्न सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: Kultar Singh Sandhwan , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Gurdit singh Sekhon , Amolak Singh , Fauja Singh Sarari , Government Barjindra College , Faridkot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD