Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने ‘सरबत दा भला’ चेरीटेबल ट्रस्ट की ओर से खोले गए नि:शुल्क कंप्यूटर सैंटर का किया उद्घाटन

ट्रस्ट की ओर से श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धर्मस्थान खुरालगढ़ साहिब को भेंट की एंबुलेंस

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Komal Mittal, Sarbat Da Bhala Trust Amritsar, Sarbat Da Bhala, Sarbat Da Bhala Trust, Sarbat Da BhalaTrust Patiala, S P Singh Oberoi, DR. S. P. Singh Oberoi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 29 May 2023

Last updated on: May 29, 2023, 00:00 IST

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि ‘सरबत दा भला’ चेरीटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन डा. एस.पी. सिंह ओबराय की ओर से की जा रही मानवता की सेवा की किसी से तुलना नहीं की जा सकती। वे विद्या मंदिर स्कूल होशियारपुर में ‘सरबत दा भला’ चेरीटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित समागम को संबोधित कर रहे थे। 

इस दौरान ‘सरबत दा भला’ चेरीटेबल ट्रस्ट की ओर से विद्या मंदिर स्कूल होशियारपुर में एक कंप्यूटर सैंटर खोला गया व एक एंबुलेंस वैन श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धर्मस्थान खुरालगढ़ साहिब को भेंट की गई। इसका उद्घाटन कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा, डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व ट्रस्ट के चेयरमैन डा. एस.पी. सिंह ओबराय की ओर से संयुक्त तौर पर किया गया। 

इस दौरान मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी व डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी भी मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कुछ लोगों में थोड़ा सा दान देकर अहम आ जाता है, परंतु डा. एस.पी. सिंह ओबराय ऐसे व्यक्ति हैं जो कि अपनी आय में से 98 प्रतिशत हिस्सा दान में देते हैं और उनमें कभी भी इस बात का अहम नहीं है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ऐसी शख्सियतों को सलाम करती है, जिन्होंने बिना भेदभाव सिर्फ मानव कल्याण के लिए कार्य किया है। उन्होंने बताया कि इस कंप्यूटर सैंटर को महिला कारोबारी व समाज सेवी डॉली चीमा चलाएंगी। उन्होंने बताया कि इस कंप्यूटर सैंटर में होशियारपुर जिले की लड़कियों को नि:शुल्क कंप्यूटर शिक्षा दी जाएगी और सैंटर में करीब 40 छात्राओं का दाखिला हो चुका है। 

इस दौरान विद्या मंदिर स्कूल से स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन अनुराग सूद की ओर से समागम में आए मेहमानों का स्वागत किया गया और इस प्रयास के लिए डा. एस.पी सिंह ओबराय का धन्यवाद भी किया। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि डा. एस.पी सिंह ओबराय के नेतृत्व में ‘सरबत दा भला’ ट्रस्ट जिले में समाज सेवा के कई कार्य कर रहा है, जिसके लिए जिला प्रशासन डा. ओबराय का आभार प्रकट करता हैं। 

उन्होंने कहा कि कहा कि जब वे एस.डी.एम के तौर पर मुकेरियां में तैनात थी, तब उन्होंने डा. ओबराय से एक डायलसिस मशीन की मांग की थी जो कि उनकी ओर से एक सप्ताह के अंदर ही लगा दी गई थी, जिस कारण वे तभी से डा. ओबराय से बहुत प्रभावित हैं। 

कार्यक्रम के बाद डिप्टी कमिश्नर ने डा. एस.पी. सिंह ओबराय के साथ ओल्ड एज होम व अनाथ बच्चों के स्कूल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि ‘सरबत दा भला’ ट्रस्ट की ओर से यहां पहले से ही कई सेवाएं निभाई जा रही हैं। इस दौरान डा. ओबराय ने आगे भी यहां सेवा करने में अपनी रुचि दिखाई।

इस मौके पर ‘सरबत दा भला’ ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष आज्ञा पाल सिंह साहनी, सचिव अवतार सिंह, जगमीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, पुरुषोत्तम अरोड़ा, संजीव अरोड़ा, जे.एस. ढिल्लों, नरिंदर तूर, पार्षद प्रदीप कुमार, विजय अग्रवाल, डी.एच.ओ. डा. लखबीर सिंह, एस.एम.ओ डा. स्वाति के अलावा अन्य शख्सियतें भी मौजूद थी।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Komal Mittal , Sarbat Da Bhala Trust Amritsar , Sarbat Da Bhala , Sarbat Da Bhala Trust , Sarbat Da BhalaTrust Patiala , S P Singh Oberoi , DR. S. P. Singh Oberoi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD