Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

89 लाख से बनेगा सेराथाना से छनबाड़ पुल, आर.एस बाली ने किया शिलान्यास

जरूरतमंदों को बांटे 3 लाख 55 हजार रूपये के चेक

R S Bali, Himachal Pradesh Tourism Development Corporation, Dharamshala, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 27 May 2023

Last updated on: May 27, 2023, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने आज सेराथाना में 89 लाख की लागत से बनने वाले सेराथाना से छनबाड़ पुल का शिलान्यास कर कार्य का शुभारंभ करवाया। शिलान्यास उपरान्त जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नगरोटा बगवां विधान सभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना उनकी प्राथमिकता है। 

उन्होंने कहा कि वे नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में बिजली, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रखकर क्षेत्र का योजनात्मक ढंग से विकास को गति दी जाएगी।

जरूरतमंदों को वितरित किये चेक

इसके बाद आर.एस बाली ने ओबीसी भवन नगरोटा बगवां में मुख्यमंत्री राहत कोष से लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक वितरित किये। उन्होंने नौ पात्र लाभार्थियों को लगभग 3 लाख 55 हजार रूपये के चेक भेंट किए। इसमें ज्यादातर राशि गंभीर रूप से बीमार चल रहे रोगियों के उपचार हेतु आवंटित की गई। इसके अतिरिक्त पात्र बच्चों की पढ़ाई, कन्याओं के विवाह, घरों के सुधार एवं निर्माण हेतु तथा गरीबों को आर्थिक सहायता हेतु यह राशि वितरित की गई।

आई कैंप का किया शुभारंभ

इससे पहले आर.एस. बाली ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगरोटा बगवां में स्वर्गीय न्यायाधीश मेहर चन्द महाजन ट्रस्ट द्वारा आयोजित आंखों के चेकअप के निःशुल्क कैम्प का शुभारंभ किया। उन्होंने आंखों को ईश्वर का अनमोल उपहार बताते हुए उनकी उचित देखभाल करने तथा समय समय पर चेकअप कराते रहने की आवश्यकता पर बल दिया।

हटवास में बनेगा स्पोर्टस् कॉम्पलेक्स

आर.एस.बाली ने कहा 14 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से हटवास में स्पोर्ट कंपलेक्स का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा बलधर में मॉडर्न आईटीआई का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगरोटा बगवां स्कूल के शौचालय के निर्माण के लिए 10 लाख रुपए देने की भी घोषणा की है।

रनूह में जल्द शुरू होगा डे-बोर्डिंग स्कूल का निर्माण कार्य

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने हर विधानसभा क्षेत्र में डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के रनूह में डे-बोर्डिंग स्कूल के निर्माण के लिए भूमि देखी गई है और जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि नईं अवधारणा के साथ स्थापित होने वाले इन स्कूलों में बच्चों को शिक्षा के साथ अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवायी जायेंगी।

साहसिक पर्यटन हब बनेगा जिला कांगड़ा

आर.एस. बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का विजन है कि कांगड़ा जिले को पर्यटन राजधानी के रूप विकसित किया जाए। उनके इस विजन को साकार करने में यहां पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने, विशेषकर जिले को साहसिक पर्यटन का हब बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।

प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए संकलिप्त सरकार

उन्होंने कहा कि सरकार लोगों के विश्वास और भावनाओं को ध्यान में रखकर ही योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है, ताकि लोगों को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सकें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चल रही हिमाचल प्रदेश सरकार गरीबों एवं असहायों की सरकार है और जनसेवा का धयेय लेकर यह सरकार आगे बढ़ रही है।

आर.एस. बाली ने कहा कि सरकार ने प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को पुरानी पेंशन की बहाली के रूप में अभूतपूर्व तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ऐसे चन्द राज्यों में एक है जहाँ ओपीएस लागू की गई हैं।उन्होंने कहा कि सरकार ने ओपीएस लागू कर सीधा लाभ प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और उनके परिजनों को देकर सम्मान दिया है। 

आर.एस. बाली ने इस दौरान अपनी धर्मपत्नी भूमिका बाली के साथ माता नारदा शारदा मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके उपरांत उन्होंने जन समस्याओं को सुना। उन्होने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया तथा शेष समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये।

यह रहे उपस्थित

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह चौधरी, कांग्रेस कमेटी के सदस्य, एसडीएम मनीष शर्मा, बीएमओ नगरोटा  बगवां, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, अधिशासी अभियंता जल शक्ति, स्कूल के अध्यापक, छात्र-छात्राएं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: R S Bali , Himachal Pradesh Tourism Development Corporation , Dharamshala , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD