Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया

 

'क्या लोगे तुम' के शूट पर अक्षय की वजह से अपना कैरेक्टर भूल गई थीं अमायरा

Akshay Kumar, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Amyra Dastur, Kya Loge Tum
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 25 May 2023

Last updated on: May 25, 2023, 00:00 IST

हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ सिंगल 'क्या लोग तुम' के म्यूजिक वीडियो की एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर ने बताया कि गाने की शूटिंग के दौरान वह अक्षय के परफॉर्मेस से इतनी प्रभावित हुईं कि अपना कैरेक्टर भूल गईं। गाने में अमायरा एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही हैं, जो अक्षय के गायक के किरदार को धोखा देती हुई पकड़ी जाती है।

अमायरा ने उस घटना को याद करते हुए आईएएनएस से कहा, मुझे याद है कि एक समय ऐसा आया जब सबने खड़े होकर तालियां बजानी शुरू कर दीं। मैं सर के प्रदर्शन से इतनी मंत्रमुग्ध हो गई थी कि मैं भी उठकर ताली बजाने लगी। हमारे डायरेक्टर ने कहा, 'नहीं, नहीं अमायरा। तुम्हें उदास रहना है, तुम्हें रोना है। तुम ताली मत बजाओ, वह तुम्हें छोड़ने की बात कर रहा है।' 

सभी हंसने लगे। कुल मिलाकर यह अद्भुत शूट था। हालांकि मैं पूरे गाने में रो रही हूं, इसकी शूटिंग करने में मुझे काफी मजा आया। और हां, मैं वास्तव में भाग-2 का इंतजार कर रही हूं। उन्होंने आगे कहा, आमतौर पर जब गाने की बात आती है तो आप देखते हैं कि हीरोइन हीरो को रिझा रही है या उसे लुभाने या रोमांटिसाइज करने का प्रयास कर रही है। 

लेकिन यहां वास्तव में हीरो ही सबकुछ कर रहा है, सारे प्रयास कर रहा है और वह उसे पुकार रहा है। मुझे इसकी यही बात वास्तव में पसंद आई। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि उन्हें दिल तोड़ने वाले गाने बहुत पसंद हैं। उन्होंने आईएएनएस को बताया, बी प्राक इसे गा रहे थे और जानी ने मेरे लिए इसे कंपोज किया, यह एक बेहतरीन कॉम्बीनेशन है, क्योंकि मुझे सच में लगता है कि वह आज भारत के सर्वश्रेष्ठ गायकों में से एक हैं। 

फिर मुझे पता चला कि अक्षय सर इस शो में आने वाले हैं और मेरे लिए ऐसे प्रतिभाशाली और अद्भुत लोगों के साथ काम करने का एक यह शानदार अवसर है। इस गीत में बी प्राक सर से लेकर अक्षय सर, जानी सर (गीतकार) यहां तक कि अरविंद सर - हमारे निर्देशक, वे सभी अपने फील्ड में लीडर हैं। इसलिए मेरे लिए इन लोगों के साथ काम करने का अवसर इतना अच्छा था कि मैं इसे हाथ से जाने नहीं दे सकती थी।

मैंने पहले भी कहा है, यह तथ्य कि यह एक सुंदर 'दर्द नाक' गीत था और जहां लड़की वास्तव में खलनायक की भूमिका निभा रही है, इसने मुझे उसे स्वीट इनोसेंट इमेज से बाहर निकलने के मौका दिया जिस रूप में आप मुझे जानते हैं और लोग मुझे जानते हैं। हमने गाने को दो दिनों में शूट किया। गाना पूरी तरह से मुंबई में शूट किया गया था। मुझे बस इतना याद है कि मुझे गाने की शूटिंग में बहुत मजा आया था और मैं अक्षय सर को भी परफॉर्म करते हुए देख रही थी। 

एक कमरे में इतने सारे लोगों के साथ परफॉर्म करना, लिप सिंक सही करना, डांस स्टेप ठीक से करना आसान नहीं है। इसलिए मुझे लगता है कि इस बार जो मुझे वास्तव में मजेदार लगा वह यह था कि हीरोइन के पास वास्तव में हीरो की तुलना में कम काम था। 'क्या लोगे तुम' यूट्यूब और सभी प्रमुख ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग कर रहा है।

 

Tags: Akshay Kumar , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Amyra Dastur , Kya Loge Tum

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD