Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

जिला लाहौल स्पीति में पर्यटन व्यवसाय को मजबूती देने के लिए उठाए जा रहे हैं प्रभावी कदम : सांसद प्रतिभा सिंह

जिला में नौ तोड़ भूमि के लंबित मामलों को एफआरए के तहत जल्द निपटारा सुनिश्चित बनाये प्रशासन

Pratibha Singh, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केलांग , 25 May 2023

Last updated on: May 25, 2023, 00:00 IST

जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में पर्यटन  व्यवसाय को मजबूती प्रदान करने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं यह बात आज सांसद प्रतिभा सिंह ने  लाहौल दौरे के दौरान जिसपा, जाहलमा  त्रिलोकी नाथ में आयोजित जनसभाओं के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कही।सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि जिला लाहौल स्पीति में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं ।

जिला के अनछुए पर्यटन स्थलों को  भी उजागर करने के दृष्टिगत बृहद  कार्य योजना को तैयार किया गया है जिसे प्रदेश सरकार के समक्ष प्राथमिकतासे उठाया  जाएगा और धरातल पर अमलीजामा पहनाने के लिए प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं की आर्थिकी को मजबूती  प्रदान करने के लिए युवाओं को  स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कारगर नीति के तहत हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि जिला में नौतोड़ भूमि के लंबित मामलों को वन अधिकार अधिनियम  के तहत जल्द निपटारे के लिए भी जिला प्रशासन को  विशेष प्राथमिकता प्रदान  करने  के लिए निर्देशित किया गया है | ताकी  लोगों के लंबित मांगों को जल्द पूरा किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि  सीमा सड़क संगठन द्वारा तांदी उदयपुर संसारी मार्ग में भूमि अधिग्रहण मुआवजे  के मामले को भी उच्च अधिकारियों के साथ उठाया जाएगा।

सांसद प्रतिभा सिंह ने दूसरे दिन के  लाहौल स्पीति दौरे के दौरान जिस्पा, युरनाथ,तांदी तोस्जिँग, रंगवे, मेलिंग,रुडिंग , किरतिंग जाहलमा, त्रिलोकीनाथ व उदयपुर  में लोगों की समस्याएं सुनी और मौके पर मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए।लाहौल स्पीति  के विधायक रवि ठाकुर ने लोगों की समस्याओं का मौके पर निराकरण करने के लिए विशेष रूप से सांसद प्रतिभा सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों से लोगों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सांसद प्रतिभा सिंह जी के  लाहौल क्षेत्र के दौरे से लोगों में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है  और जिला में विकास कार्यों को एक नई दिशा प्रदान हुई है और उनके आगमन से जिला कांग्रेस पार्टी को भी मजबूती मिली है | उन्होंने कहा कि श्री त्रिलोकी नाथ मंदिर के संपर्क मार्ग के अपग्रेडेशन के लिए 19 करोड़  की धनराशि व्यय की जा रही है व तांदी संगम घाट के तर्ज पर सप्तधारा संगम घाट के लिए भी समुचित धन की व्यवस्था की गई है और इस क्षेत्र में भी शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देने हेतु कार्य योजना तैयार की गई है।

सांसद प्रतिभा सिंह ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं शिक्षा, स्वास्थ्य पेयजल आपूर्ति, सिंचाई योजनाओं के जीर्णोद्धार व विशेष मरम्मत हेतु, व सड़क कनेक्टिविटी को बेहतरीन स्तर पर बनाने के लिए भी विशेष प्राथमिकता के आधार पर कार्य  करें ।उन्होंने यह भी कहा कि जिला की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों होने की वजह से वर्किंग सीजन बहुत ही कम है लिहाजा अधिकारी व कर्मचारी व्यक्तिगत तौर पर भी कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें और प्रदेश तथा केंद्र सरकार की योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करवाएं। इस दौरान सांसद प्रतिभा सिंह और विधायक रवि ठाकुर ने केलांग में मौजूद एचआरटीसी वर्कशाप का निरीक्षण किया। इस दौरान सांसद ने कर्मचारियों को आश्वासन देते हुए  कहा कि वर्कशॉप के लिए शैड व कर्मचारी  आवासीय भवन का मामला प्रदेश सरकार से उठाया जाएगा।

इन सभी कार्यक्रमों के दौरान  जिला परिषद अध्यक्ष अनुराधा राणा,  जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य सुशील कुमार,सांसद प्रतिभा सिंह के  राजनीतिक सलाहकार अमित पाल, रोहित वत्स धामी प्रभारी लाहौल स्पीति, गोकुल सहगल प्रदेश सचिव, मनु शर्मा  कांग्रेस जिला अध्यक्ष ज्ञाल्छन ठाकुर,जिप उपाध्यक्ष राजेश, जिप सदस्य दोरजे लारजे, जिप सदस्य कुंगा बोद्ध, जिप सदस्य छेजंग डोलमा, जिप सदस्या बीना  देवी, बीडीसी प्रोमिला,  भावना, डीसीसी प्रवक्ता अनिल सहगल, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष नोरबू थोलकपा, केलांग ब्लॉक अध्यक्ष रमेश, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजीत लेकी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि किरण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

Tags: Pratibha Singh , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD