Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव

 

लता मंगेशकर के 'जिहाल-ए-मिस्कीं' का नया वर्जन रिलीज, श्रेया घोषाल व विशाल मिश्रा ने दीं आवाज

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Zihaal E Miskin, Laxmikant Pyarelal, Lata Mangeshkar, Gulzar, Shreya Ghoshal, Vishal Mishra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 25 May 2023

Last updated on: May 25, 2023, 00:00 IST

लता मंगेशकर द्वारा गाए गए और अनुभवी गीतकार-निर्देशक गुलजार द्वारा लिखे गए गाने 'जिहाल-ए -मिस्कीं' का नया वर्जन गुरुवार को रिलीज किया गया है। नया वर्जन संगीतकार जोड़ी जावेद मोहसिन द्वारा बनाया गया है और इसे विशाल मिश्रा और श्रेया घोषाल ने गाया है। गुलजार द्वारा लिखे गए दिल को छू लेने वाले गीतों को प्रतिभाशालीगीतकार कुणाल वर्मा ने नई प्रस्तुति में व्याख्या दी है।

गाने के नए वर्जन पर अपने विचार साझा करते हुए श्रेया ने कहा, एक पुराने क्लासिक को लेना और उसे नए दर्शकों के लिए एक नया स्पिन देना वास्तव में पीढ़ियों के बीच की खाई को पाटता है। 'जिहाल-ए -मिस्कीं' प्यार और दिल टूटने का टाइमलेस ट्रैक है। उन्होंने आगे कहा: दिवगंत लता मंगेशकर के इस गाने को लेना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन विशाल मिश्रा के साथ गाने का नया वर्जन तैयार करना काफी रोमांचक रहा। 

मुझे लगता है कि संगीतकार जावेद, मोहसिन और गीतकार कुणाल ने गाने के सार को बरकरार रखते हुए गाने को एक नई आवाज दी है। यह गाने की एक सुंदर पुर्नकल्पना है और मुझे उम्मीद है कि यह आज के दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना लेगा। म्यूजिक वीडियो की शूटिंग जोधपुर में की गयी है, और यह फिल्म 'गुलामी' में ओरिजनल वीडियो को श्रद्धांजलि देता है। 

इस गाने में एक्स 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट निमृत अहलूवालिया और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर रोहित जिजुर्के हैं। वीवाईआरएल ओरिजिनल्स के लेबल के तहत जारी 'जिहाल-ए -मिस्कीं' का नया वर्जन अब सभी प्रमुख ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Zihaal E Miskin , Laxmikant Pyarelal , Lata Mangeshkar , Gulzar , Shreya Ghoshal , Vishal Mishra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD