Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मलेशिया मास्टर्स: प्रणय ने ऑल इंग्लैंड चैंपियन को किया अपसेट; पी.वी. सिंधु की आसान जीत

P. V. Sindhu, PV Sindhu, Badminton,Sports News, H.S. Prannoy, Kuala Lumpur, Malaysia Masters 2023 Badminton Championships
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुआलालम्पुर , 25 May 2023

Last updated on: May 25, 2023, 00:00 IST

भारत की सर्वोच्च रैंकिंग वाली एकल खिलाड़ी पी.वी. सिंधु और एच.एस. प्रणय गुरुवार को यहां क्रमश: महिला और पुरुष एकल के अपने-अपने राउंड ऑफ 16 मुकाबलों में विपरीत जीत के साथ मलेशिया मास्टर्स 2023 बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए।

नवीनतम बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में 9वें स्थान पर रहने वाले प्रणय ने मलेशियाई राजधानी में बीडब्ल्यूएफ वल्र्ड टूर सुपर 500 इवेंट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और चीन के ऑल इंग्लैंड चैंपियन ली शी फेंग के खिलाफ शानदार वापसी के साथ जीत हासिल की।

प्रणय ने बुधवार को चीनी ताइपे के छठी वरीयता प्राप्त होउ तिएन चेन को 16-21, 21-14, 21-13 से हराकर अपने अभियान की शुरूआत की थी, उन्होंने अपने चीनी प्रतिद्वंद्वी को राउंड ऑफ 16 में 13-21, 21-16, 21-11 से हराया। शुक्रवार को अंतिम-8 के मुकाबले में उनका सामना जापान के केंटा निशिमोटो से होगा।

वहीँ छठी वरीय डबल ओलंपिक पदक विजेता सिंधु के लिए महिला एकल का प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबला कुछ आसान रहा क्योंकि उन्होंने जापान की अया ओहोरी को 40 मिनट में 21-16, 21-11 से आसानी से हरा दिया। सिंधु, जिन्होंने 2016 में रियो ओलंपिक में रजत जीता था और उसके बाद टोक्यो 2020 में कांस्य पदक जीता था, सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए चीन की झांग यी मैन से भिड़ेंगी।

विश्व चैम्पियनशिप के पूर्व रजत और कांस्य पदक विजेता किदांबी श्रीकांत और लक्ष्य सेन, पुरुष एकल में प्री-क्वार्टर में पहुंचने वाले अन्य भारतीय हैं और बाद में दिन में एक्शन में उतरेंगे। महिला एकल में भारत की आकर्षि कश्यप, अस्मिता चालिहा और मालविका बंसोड़ शुरूआती दौर में हारकर बाहर हो गईं।

 

Tags: P. V. Sindhu , PV Sindhu , Badminton , Sports News , H.S. Prannoy , Kuala Lumpur , Malaysia Masters 2023 Badminton Championships

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD