Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को लोकतंत्र की सजग चेतना बताया, कहा- सत्य और जिम्मेदारी ही पत्रकारिता की असली ताकत पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य बना : हरजोत सिंह बैंस अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग

 

लाहौल के विकास में व्यय किये जा रहें है 54 करोड़ 24 लाख की धनराशि : सांसद प्रतिभा सिंह

लाहौल स्पीति में 142 करोड रुपए की 66 बहाव सिंचाई योजनाओं के जीर्णोद्धार हेतु बृहद कार्य योजना तैयार

Pratibha Singh, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केलांग , 24 May 2023

Last updated on: May 24, 2023, 00:00 IST

जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के लाहौल व उदयपुर उपमंडल  के विकासात्मक कार्यों पर 54 करोड 24 लाख की धनराशि इस वित्तीय वर्ष में खर्च की जा रही है जिससे लाहौल  क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित बनाया जा रहा है |  केलांग  मुख्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए जनजातिय उपयोजना के तहत आवंटित धनराशि के तहत करवाए जा रहे विकासात्मक कार्यों की समीक्षा बैठक में  सांसद प्रतिभा सिंह ने जानकारी देते हुए कहीं।

 विभाग बार विकास कार्यों  की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए सांसद प्रतिभा सिंह ने  कहा कि  अधिकारी सड़क बिजली पानी व स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के लिए विशेष  प्राथमिकता रखें। सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि   जिला लाहौल स्पीति में 142 करोड रुपए की 66  बहाव सिंचाई  योजनाओं के जीर्णोद्धार हेतु बृहद कार्य योजना तैयार की गई है जिसका जल्द ही धरातल पर किया क्रियान्वयन सुनिश्चित बनाया जाएगा और लोगों को कृषि व बागवानी के क्षेत्र में  सिंचाई योजनाओं से जुड़ी मुश्किलों से  जल्द ही निजात मिलेगी और यह भी कहा कि खांडीप सिंचाई कुहल  से 16 गांव की किसान और बागवान लाभान्वित होंगे।

लोक निर्माण विभाग द्वारा करवाए जा रहे कार्यों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तृतीय चरण में लाहौल की 7 मुख्य सड़कों  के अपग्रेडेशन पर 83 करोड़ की डीपीआर  तैयार कर स्वीकृति हेतु केंद्र सरकार को भेजी गई है।उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप कार्यक्रम के तहत चयनित की गई योजनाओं को भी वह प्राथमिकता रखें और उन्हें जल्द से जल्द धरातल पर उतारने की प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित बनाएं।

बैठक में उन्होंने अधिकारियों को इस बात पर बल देते हुए कहा कि जिला में अटल टनल रोहतांग के खुलने के उपरांत पर्यटन के क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं जुटाने के लिए उन्होंने कहा जिला लाहौल स्पीति  में पर्यटन व्यवसाय की अपार संभावनाओं को देखते हुए यहां पर   पर्यटन से जुड़े बुनियादी ढांचे को विकसित करने की की दिशा में कारगर कदम उठाए जाएंगे जिसके लिए प्रदेश सरकार को एक बृहद  कार्य योजना को प्रदेश सरकार की स्वीकृति हेतु  भेजा जाएगा और इसके लिए धन की भी समुचित व्यवस्था की जाएगी।ताकी जिला में आने वाले सैलानियों  को बुनियादी सुविधाएं प्राप्त हो सके।

विधायक रवि ठाकुर ने सांसद प्रतिभा सिंह से आग्रह करते हुए कहा  कि जिला में सिंचाई कुलहों के रखरखाव के लिए भी सांसद निधि से भी धन राशि उपलब्ध करवाई जाए ।उन्होंने सांसद प्रतिभा सिंह को बताया  कि लाहौल स्पीति में गुणात्मक शिक्षा को बल देने के लिए स्कूलों में क्लस्टर व टीचिंग स्टाफ के युक्तिकरण की प्रक्रिया को भी जल्द अंजाम दिया जा रहा है । विधायक रवि ठाकुर ने यह भी कहा कि सांसद निधि के तहत जिला में 43 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत हुई थी इसमें 30 कार्यों को पूर्ण कर लिया गया है ।

विधायक रवि ठाकुर ने यह भी बताया कि  जिला में  शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देने के लिए जिसपा में स्की विलेज की संभावनाओं को भी तलाशा जारहा और प्रधानमंत्री  जन विकास कार्यक्रम  के तहत कार्य योजना तैयार की जा रही है ।ताकि युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाया जा सके।

सांसद प्रतिभा सिंह ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि अटल टनल रोहतांग से तांदी पुल तक टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के तहत जनजातीय लोगों के हितों को भी प्राथमिकता दी जाए  और अटल टनल रोहतांग के शिलान्यास पट्टिका को भी जल्द लगवाने की प्रक्रिया को पूर्ण करें उन्होंने यह भी निर्देश जारी किए एम्स बिलासपुर में लाहौल स्पीति भवन निर्मित करने की भी सभी औपचारिकताएं जल्द पूर्ण करें। सीमा सड़क संगठन द्वारा  एस के टी टी सड़क निर्माण में आने वाली निजी भूमि के मुआवजे को लेकर भी मामला केंद्र सरकार से उठाने की बात कही।

 विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने विभाग बार अपनी कार्य योजनाओं के बारे में भौतिक व वित्तीय जानकारियां देने के उपरांत उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार ने सांसद प्रतिभा सिंह को  आश्वस्त करते हुए  कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं व नीतियों से आम जनमानस को लाभान्वित करने के सभी फलीभूत प्रयास, आपसी समन्वय और टीम वर्क के साथ किए जाएंगे। इससे पूर्व उन्होंने सांसद प्रतिभा सिंह को शाल व पारंपरिक छपकिन (तांबे की सुराही ) भेंट कर सम्मानित किया। 

बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष अनुराधा राणा,पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी, सहायक आयुक्त  संकल्प गौतम,वन मंडल अधिकारी अनिकेत बानवे, एसडीएम रजनीश शर्मा  सहित अन्य विभागीय अधिकारी तथा विशेष रूप से आमंत्रित लाहौल बीडीसी के पूर्व चेयरमैन नोरबू तुलगपा छेरिंग भी  मौजूद रहे। बैठक से पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने सिसू,गोंधला व केलांग  में लोगों की समस्याएं भी सुनी और उनसे जल्द समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

 

Tags: Pratibha Singh , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD